For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जयपुर में महिला से दरिंदगी, आरोपी युवक ने घर मिलने आने पर किया दुष्कर्म, विरोध पर किया शादी का वादा

12:51 PM Dec 05, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जयपुर में महिला से दरिंदगी  आरोपी युवक ने घर मिलने आने पर किया दुष्कर्म  विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर। देश में महिलाओं पर हो रहे अपराध बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही है। ताजा मामला जयपुर में सामने आया है। यहां एक महिला से घर मिलने आने पर आरोपी सहकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक ने शादी करने का वादा किया।

Advertisement

शादी का झांसा देकर ढाई साल तक देहशोषण करता रहा। इस दौरान आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कानोता निवासी एक महिला (36) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह जॉब करती है। करीब ढाई साल पहले जॉब के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी रामधन से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी रामधन ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। घर पर मिलने आने के साथ घूमने-फिरने जाने लगा।

महिला का आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी रामधन ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर ढाई साल तक देहशोषण करता रहा। इस दौरान महिला को पता चला कि आरोपी रामधन शादीशुदा है। महिला के विरोध करने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानोता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.