For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अयोध्या की इस मस्जिद के आगे फीकी पड़ेगी 'ताज' की खूबसूरती! एक साथ 2000 लोग अदा कर सकेंगे नमाज

मस्जिद ‘मोहम्मद बिन अब्दुल्ला’ की नींव मक्का के इमाम रखेंगे। दावा किया जा रहा है कि यह देश की सबसे बड़ी मस्जिद होगी और आगरा के ताज महल की खूबसूरती को भी मात देगी।
11:07 AM Dec 15, 2023 IST | Anil Prajapat
अयोध्या की इस मस्जिद के आगे फीकी पड़ेगी  ताज  की खूबसूरती  एक साथ 2000 लोग अदा कर सकेंगे नमाज

Mohammed Bin Abdullah Mosque: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी। इसी बीच अब अयोध्या में बन रही देश की सबसे बड़ी मस्जिद को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मस्जिद ‘मोहम्मद बिन अब्दुल्ला’ की नींव मक्का के इमाम रखेंगे। हालांकि, तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि यह देश की सबसे बड़ी मस्जिद होगी और आगरा के ताज महल की खूबसूरती को भी मात देगी।

Advertisement

बता दें कि मस्जिद का निर्माण अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर में उस भूखंड पर किया जा रहा है, जो यूपी सरकार ने अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार मुस्लिम पक्ष को दिया था। अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जगह एक अलग स्थान पर प्रस्तावित मस्जिद 'मोहम्मद बिन अब्दुल्ला' की आधारशिला इमाम-ए-हरम या मक्का के काबा में पवित्र मस्जिद के परिसर में नमाज पढ़ाने वाले इमाम द्वारा रखी जाएगी।

मस्जिद में रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान

मुंबई के बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख को मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में बनने वाली नई मस्जिद देश में सबसे बड़ी होगी। यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी। इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट होगी।

परिसर में अस्पताल और स्कूल-कॉलेज भी बनेगा

मस्जिद में पांच मीनारें होंगी जो इस्लाम के पांच स्तंभों कलिमा, नमाज, रोजा, हज और जकात का प्रतीक होंगी। मस्जिद परिसर में एक कैंसर अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, एक संग्रहालय, एक पुस्तकालय और एक शाकाहारी रसोईघर भी होगा। जिसमें फ्री भोजन की व्यवस्था होगी।

ताजमहल को मात देगी अयोध्या की मस्जिद

मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति का अध्यक्ष हाजी अराफात शेख का दावा है कि देश की सबसे बड़ी मस्जिद आगरा के ताज महल की खूबसूरती को भी मात देगी। यहां वजू खाना या स्नान स्थान के पास बड़ा मछलीघर आकर्षण का केंद्र होगा। मछलीघर में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था होगी। इतना ही नहीं शाम की नमाज के साथ मस्जिद में फव्वारे जीवंत हो उठेंगे।

ये खबर भी पढ़ें:-संसद में सेंध: जहां परिंदा पर नहीं मारे वहां कैसे घुसे हुड़दंगबाज, कैसे बना विजिटर पास? यहां है सारे जवाब

.