For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जब Priyanka Chopra ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब तब टीवी पर उन्हें देखते रह गए थे Nick Jonas

03:38 PM May 14, 2023 IST | Prasidhi
जब priyanka chopra ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब तब टीवी पर उन्हें देखते रह गए थे nick jonas

प्यार उम्र नहीं देखता है, इस बात को Priyanka Chopra और Nick Jonas के रिश्तें ने काफी पहले साबित कर दिया था। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है। ये तो हम सब जानते हैं कि, Priyanka Chopra और Nick Jonas के बीच 10 साल का गेप है। लेकिन दोनों का प्यार उम्र की सीमा नहीं देखता है। हाल ही में Priyanka Chopra ने Nick Jonas से जुड़ा एक मजेदार किस्सा फैंस से शेयर किया है।

Advertisement

मिस वर्ल्ड का खिताब पहनते देखा था Priyanka Chopra को

Priyanka Chopra केवल 17 साल की थीं जब उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल हुआ था। ये साल 2000 का वो समय था जब Priyanka Chopra मिस वर्ल्ड का खिताब जीत रही थीं और Nick Jonas महज 7 साल के थे। ये किस्सा उन्हें उनकी सास ने बताया था कि, Nick Jonas उन्हें ताज पहनते हुए टीवी पर देख रहे थे।

टीवी पर देखते ही रह गए थे Nick Jonas

मिस वर्ल्ड 2000 लंदन में हुआ था। ये पेजेंट टीवी पर आ रहा था। जब Nick Jonas की मां टीवी पर इस पेजेंट को देखने के लिए बैठ गए। उस वक्त निक 7 साल के थे। जब Priyanka Chopra ने खिताब जीता तो नन्हे निक उन्हें देख रहे थे. अब जब वह ये सब सोचती हैं तो उन्हें हैरानी होती है।

Priyanka Chopra ने की एज गेप पर बात

17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट का खिताब जीतने वाली Priyanka Chopra कहती हैं कि, उन्हें ये किस्सा उनकी सास ने बताया था। वो कहती हैं पहले ये सुनकर उ्हें काफी अजीब लगा था लेकिन एक्ट्रेस ने कहा कि चाहे दो लोगों के बीच कितना ही गैप क्यों न हो, अगर वे एक-दूसरे के लिए बने हैं तो वे मिलेंगे।

.