For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या बेटे का नाम तैमूर रख पछताई थी करीना कपूर, सालों बाद खोला राज, बोलीं-' मेरे पेरेंट़्स ने बचपन से…'

Kareena Kapoor Khan On Taimur: करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर हुए विवाद पर सालों बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मैं सैफ अली खान के साथ डटकर खड़ी रही थी।
03:39 PM Sep 12, 2023 IST | BHUP SINGH
क्या बेटे का नाम तैमूर रख पछताई थी करीना कपूर  सालों बाद खोला राज  बोलीं   मेरे पेरेंट़्स ने बचपन से…

Kareena Kapoor Khan On Taimur: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस करीना कपूर एक समय इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपने कॅरियर के पीक पर अभिनेता सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचा ली थी। इसके बाद जब बेबो साल 2016 में प्रेग्नेंट हुई तो उन्होंने कुछ समय के लिए बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था। साल 2016 में करीना ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम तैमूर अली खान रखा। बेटे का नाम तैमूर रखने के लिए चलते करीना और सैफ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा, लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग रहे।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख खान के ट्रेन कनेक्शन ने बनाई ये 7 फिल्में सुपर-डुपर हिट, ऐसे सिमरन और अंजली ने बनाया यादगार

इसलिए बेटे का नाम रखा तैमूर?

करीना कपूर ने एक इवेंट में बताया कि आखिर उनके बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा गया। उन्होंने बताया कि रियल लाइफ में उनके पति सैफ अली खान के सबसे पहले दोस्त का नाम तैमूर था। वह सैफ के पड़ोसी हुआ करते थे। सैफ ने करीना से कहा कि इसलिए वह अपने बेटे का नाम तैमूर रखना चाहते हैं। करीना को भी यह नाम खूब पसंद आया और हामी भर दी। अभिनेत्री ने बताया कि तैमूर नाम का मतलब होता है लोहा। हालांकि, तैमूर का नाम रखने पर दोनों को खूब ट्रोल किया। दरअसल, तैमूरलंग एक मंगोल शासक था जिसके जुल्म-ओ-सितम की दास्तान से इतिहास के पन्ने पटे पड़े हैं।

मुश्किल समय में डटकर किया ट्रोल्स का सामना

करीना का कहना है कि उनके बेटे का नाम तैमूर रखने पर ट्रोल्स ने तरह-तरह के आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसे खूंखार शासक का नाम अपने बच्चे का कौन रखता है। करीना लोगों के इस बेरूखे व्यवहार से काफी सदमें में थीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। बकौल करीना उस मुश्किल समय में अपने पति के साथ डटकर कर खड़ी रही। उन्होंने ठान लिया था कि जिसे जो बोलना है वो बोलता रहे। हमें पता है कि हमने अपने बेटे का नाम क्या और क्यों रखा है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘वो एक मासूम सा पल था…’ सालों बाद पूजा भट्ट ने तोड़ी पिता महेश को KISS करने पर चुप्पी

क्या कभी बेटे का नाम तैमूर रखने पर पछतावा हुआ?

करीना से जब पूछा गया कि क्या आपको कभी इस बात का कभी पछतावा हुआ कि आपने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा तो उन्होंने जवाब दिया कि ऐसा ख्याल कभी भी मन में नहीं आया। उन्हें कभी अपने फैसले पर पछतावा नहीं हुआ। दरअसल, बचपन से उनके पैरेंट्स ने उन्हें इतना कॉन्फिडेंट बना दिया था के पछताने का कोई सवाल ही नहीं उठता। बता दें कि फिलहाल करीना और सैफ अली खान दो बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के पैरेंट्स हैं। वहीं सैफ अली खान ने पहली शादी अमृता सिंह से की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

.