होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

कारगिल दिवस पर देखे ये फिल्में जो दिलाएंगी आपको वीरों की याद

11:05 AM Jul 26, 2023 IST | Prasidhi

हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन कारगिल वॉर में पाकिस्तान पर भारत को जीत हासिल हुई थी। वहीं इस जीत को दिलाने के लिए हमारे कई जवानों ने अपनी जान तक गवा दी। बस उन्हीं वीरों को याद रखने के लिए कई बॉलीवुड फिल्में भी बन चुकी हैं। तो चलिए आज इस खास दिन पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो कारगिल वॉर पर बेस्ड हैं। साथ ही इन खूबसूरत फिल्मों को देख कर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।

लक्ष्य

साल 2004 में आई फिल्म लक्ष्य कारगिल वॉर पर बेस्ड है। इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कारगिल युद्ध की घटनाएं बहुत अच्छे से दिखाई है। ओटीटी व्यूअर्स इसका मजा नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं।

गुंजन सक्सेना

इस फिल्म में पायलेट गुंजन सक्सेना की कहानी को दिखाया गया है। गुंजन सक्सेना युद्ध की पहली महिला पायलट में से एक हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है और फिल्म में जाह्नवी कपूर ने गुंजन सक्सेना का किरदार निभाया है। कारगिल युद्ध में उनकी वीरता के चलते उन्हें याद किया जाता है।

टैंगो चार्ली

अजय देवगन की फिल्म टैंगो चार्ली भी कारगिल वॉर पर बेस्ड है। इस फिल्म में बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नंदना सेन, तनीषा ने अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल सकती है।

मौसम

साल 2011 में आई शाहिद कपूर की फिल्म मौसम भी कारगिल वॉर के साथ-साथ मुंबई धमाकों के भी कुछ सीन दिखाए गए हैं। इस फिल्म ने अनुपम खेर भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

शेरशाह

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में कारगिल वॉर को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है।

Next Article