For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग जारी, कई जगह EVM खराब, BRS फिर होगी रिपीट या इतिहास रचेंगी कांग्रेस-भाजपा!

तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं।
09:14 AM Nov 30, 2023 IST | Anil Prajapat
तेलंगाना की 119 सीटों पर वोटिंग जारी  कई जगह evm खराब  brs फिर होगी रिपीट या इतिहास रचेंगी कांग्रेस भाजपा
Telangana Assembly polls

Telangana Assembly polls : हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। असेंबली की 106 सीटों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और 13 नक्सल प्रभावित सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के दुब्बाका, आदिलाबाद और करीमनगर जिलों में कई जगह ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग में देरी हुई है। वहीं, शुरुआत में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और शांतिपूर्ण मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 3.26 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं और 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement

तेलंगाना में कुल 2,290 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, उनके मंत्री- बेटे के. टी. रामाराव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और भाजपा के लोकसभा सदस्य बी. संजय कुमार और डी अरविंद शामिल हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा नौ अक्टूबर को चुनावों की तारीख घोषित किए जाने के बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है।

जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी बीआरएस

बीआरएस 2014 में शुरू हुई अपनी जीत के सिलसिले को आगे भी कायम रखने को लेकर उत्सुक है जबकि कांग्रेस 2018 में और उससे चार साल पहले हारने के बाद सत्ता पर काबिज होने के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के दौरान ही तेलंगाना को अविभाजित आंध्र प्रदेश से अलग कर राज्य का दर्जा दिया गया था। वही, पहली बार सत्ता में आने के लिए भाजपा भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सीएम के चंद्रशेखर राव ने एक दिन पहले ही दार्शनिक अंदाज में कहा था कि वह अब पद नहीं चाहते।

सीएम राव दो क्षेत्रों से हैं मैदान में

मुख्यमंत्री राव दो निर्वाचन क्षेत्रों गजवेल और कामारेड्डी में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह निवर्तमान विधान सभा में गजवेल का प्रतिनिधित्व करते हैं। कामारेड्डी और गजवेल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहा है। कांग्रेस ने कामारेड्डी में मुख्यमंत्री का मुकाबला करने के लिए अपने प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा उम्मीदवार वेंकटरमण रेड्डी भी मजबूत माने जा रहे हैं।

गजवेल में भाजपा ने मुख्यमंत्री राव के खिलाफ अपने चुनाव अभियान अध्यक्ष एटाला राजेंद्र को मैदान में उतारा है। लोकसभा सदस्य रेवंत रेड्डी कोडंगल से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका उन्होंने पहले प्रतिनिधित्व किया था। भाजपा के राजेंद्र हुजुराबाद से दोबारा विधानसभा पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में सत्ता की जुगत में बीजेपी और कांग्रेस…मतगणना से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति में जुटे दिग्गज

.