For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

विक्की कौशल ने कैटरीना से शादी करने के करीब दो बाद तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे बने एक कामयाब महिला के पति?

अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी रचाने के करीब दो बाद इस बात का खुलासा किया कि वह कैसे एक कामयाब महिला के पति बनने में सफल हुए
03:42 PM Jul 25, 2023 IST | BHUP SINGH
विक्की कौशल ने कैटरीना से शादी करने के करीब दो बाद तोड़ी चुप्पी  बताया कैसे बने एक कामयाब महिला के पति

मुंबई। अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी रचाने के करीब दो बाद इस बात का खुलासा किया कि वह कैसे एक कामयाब महिला के पति बनने में सफल हुए। हाल ही में विक्की कौशल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कई ऐसी बातों का खुलासा किया है जो उन्होंने कैटरीना कैफी से सीखीं। विक्की ने बताया कि अगर कैटरीना कैफ अपना पॉइंट ऑफ व्यू रखती हैं तो वह बहुत ध्यान से सुनते हैं, क्योंकि वह बहुत तर्कसंगत बात कह रही होती है, जिसमें एक अलग तरह का पॉइंट ऑफ व्यू होता है। भले ही कैटरीना और विक्की कौशल कई मामलों में दोनों के अपोजिट हैं, लेकिन फिर भी दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने दिसंबर, 2021 में शादी करके अपनी बाकी की जिंदगी साथ बिताने का फैसला लिया।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-फैंस का इंतजार हुआ खत्म पहली बार नजर आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ की पूजा

विक्की कौशल इन चीजों में हेल्प करती थीं कैटरीना कैफ

विक्की कौशल ने बताया कि कैसे एक कामयाब महिला का पति बना जा सकता है। एक्टर ने कहा-'कैटरीना वैसे तो बहुत ही सेंसिटिव और इमोशनल है, लेकिन बात जब काम की आती है तो वह बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल हैं।' अपने तजुर्बे की वजह से वह ग्राउंड रियलिटी को अच्छी तरह समझती है। विक्की कौशल ने बताया कि इससे उन्हें मदद मिलती है और यह उनके लिए बहुत बड़े सपोर्ट की तरह है।

यह खबर भी पढ़ें:-बिग बॉस ओटीटी 2 से पूजा भट्ट को रातों रात निकाला गया, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

कैसे बने एक कामयाब औरत के अच्छे पति?

विक्की कौशल ने अपने फैंस को ये टिप्स भी दिए कि कैसे एक कामयाब महिला के पति बन सकते हैं। अभिनेता ने इसका राज एक अच्छा इंसान होना बताया। उन्होंने कहा कि जब दो लोग मिलते हैं तो उन्हें आपस में किसी मिडिल पॉइंट पर रुकना चाहिए। इसमें तुम क्या मैं क्या हिसाब नहीं होना चाहिए। एक्टर ने कहा कि रिलेशनशिप में कई बार आपको वो चीजें छोड़ देनी चाहिए जो आप चाहते हैं या आपको पसंद हैं। क्योंकि चीजें अब सिर्फ आपके बारे में नहीं रहीं। अब चीजें आप दोनों के बारे में हैं।

.