होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Raid 2 में अजय देवगन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी ये बोल्ड एक्ट्रेस, इलियाना डिक्रूजा का कटा पता

06:03 PM Jan 08, 2024 IST | Mukesh Kumar

Raid 2 : बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कूपर 'रेड 2' में अजय देवगन के साथ लीड रोल में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस को शुद्ध देसी रोमांस, चंडीगढ़ करे आशिकी और वॉर जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग के लिए जाना जाता है।

यह मूवी 2018 की फिल्म का अगला सीक्वल है। इसमें निर्देशक राजकुमार गुप्ता और निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार एक साा दिखाई आयेंगे। इस मूवी की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में होने वाली है।

बता दें कि रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की गई है और पैनोरमा स्टूडियो प्रोडक्शन है। यह मूवी 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय की 'रेड' ने कमाए इतने करोड़
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ बिजनेस किया था। यह मूवी सिर्फ 48 करोड़ के बजट में बनी थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार मुनाफा कमाया था। रेड में अजय देवगन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज ने काम किया था। हालांकि रेड 2 में वाणी कपूर अपना जलवा बिखरते हुए नजर आयेगी।

Next Article