For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अलवर में फिर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि, किसानों की फसल हुई खराब

07:06 PM Mar 31, 2023 IST | Mukesh Kumar
अलवर में फिर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि  किसानों की फसल हुई खराब

अलवर। राजस्थान के अलवर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि किसानों के लिए आफत बन गई है। अलवर में शुक्रवार को एक बार फिर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अलवर जिले के सरिस्का, मालाखेड़ा और बालेटा के आसपास शुक्रवार दोपहर बाद 30 मिनट तक जोरदार ओले गिरे। सरिस्का के पास ओलों से दूर तक धरती सफेद हो गई। वहीं बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी पछेती फसल चौपट हो गई है। इससे गेंहू, सरसों की फसल में काफी खराबा हो गया। किसानों को भारी नुकसान हो गया।

Advertisement

माना जा रहा है कि इलाके में किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गई। किसानों के अनुसार फसलों में 80 फीसदी तक नुकसान हुआ है। बता दें कि 7 दिन पहले भी अलवर टहला, राजगढ़ क्षेत्र में ओलों से पूरी फसल चौपट हो चुकी है। अब नारायणपुर, थानागाजी ,बालेटा-मालाखेड़ा के आसपास कई किलोमीटर में ओले बिछ गए। जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दो दिन से मोसम खराब चल रहा है। रात को भी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

अब ओलावृष्टि ने फसलों को चौपट कर दिया। ओलावृष्टि के वीडियो सामने आए है कि यहां खूब ओले गिरे। खेतो में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। वहीं कई जगहों पर ओलों के नाले चल पड़े। कहीं चने के आकार के तो कहीं बेर के आकार के ओले गिरे। जहां बेर के या मोटे ओले गिरे वहां पूरी फसल खराब हो गई है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेती पर आधारित किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। पकी पकाई खेती पर ओले गिरे हैं। जिससे किसानों को अधिक दुख हुआ है। बहुत से परिवारों की हालत खराब हो गई। बारिश से फसल खराब होने से पीड़ित ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

.