होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

कल से चलेगी उदयपुर सिटी-कोटा-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल, ये रहेगा किराया

07:23 PM Sep 01, 2024 IST | Sujal Swami

VandeBharatTrain: कल 2 सितम्बर से उदयपुर-कोटा-आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। रेल मंत्रालय ने उदयपुर-कोटा- आगरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बूंदी में ठहराव घो​षित किया है। रेलवे ने इसको लेकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नई समयसारिणी भी जारी की है। जनता की मांग पर रेल मंत्री अ​श्विनी वैष्णव ने इस पर गहन विचार कर वंदे भारत ट्रेन का बूंदी स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव प्रदान तय किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 858 सीटें हैं। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलेगी। वहीं बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इस ट्रेन का संचालन उदयपुर से जयपुर के बीच होगा। कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि रेल प्रशासन वन्दे भारत ट्रेन का संचालन उदयपुर सिटी-कोटा-आगरा कैंट के बीच 2 सितम्बर से होने जा रहा है।

उदयपुर सिटी से आगरा कैंट तक वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समयसारिणी

गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस

उदयपुर सिटी – सुबह 05.45 बजे प्रस्थान, राणा प्रतापनगर – सुबह 05.52 बजे

मावली – सुबह 06.24 बजे, चंदेरिया – सुबह 07.41 बजे

बूंदी – सुबह 09.08 बजे, कोटा – सुबह 09.50 बजे

सवाई माधोपुर – सुबह 11.00 बजे, गंगापुर सिटी – सुबह 11.43 बजे

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन – दोपहर 2.30 बजे

आगरा कैंट से उदयपुर सिटी ट्रेन (वापसी)

गाड़ी संख्या 20982 आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (वापसी)

आगरा कैंट – दोपहर 3.00 बजे प्रस्थान, गंगापुर सिटी – शाम 16.53 बजे

सवाई माधोपुर – शाम 5.38 बजे, कोटा – शाम 7.00 बजे

बूंदी – शाम 7.38 बजे, चंदेरिया – रात 9.35 बजे

मावली – रात 22.35 बजे, राणा प्रतापनगर – रात 23.12 बजे

उदयपुर सिटी – रात 23.45 बजे पहुंचेगी।

जानें ट्रेन का किराया

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन साधारण चेयरकार का कोटा से आगरा तक का किराया 830 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का 1635 रुपए है। कोटा से उदयपुर का साधारण चेयरकार का किराया 745 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार 1465 रुपए तय किया गया है। आगरा से उदयपुर का साधारण चेयरकार में किराया 1275 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2545 रुपए है।

वंदे भारत ट्रेन में खाने की कीमतें

वंदे भारत ट्रेन में कोटा से आगरा जाते समय साधारण चेयरकार में खाने के 225 रुपए और एग्जीक्यूटिव में 245 रुपए निर्धारित हैं। वापसी में यह राशि 65 और 105 रुपए हो जाएगी। उदयपुर से कोटा के बीच खाने की रेट 120 और 155 रुपए हैं। कोटा से उदयपुर के बीच खाने के साधारण चेयरकार यात्रियों से 285 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार वालों से 350 रुपए तय किए गए हैं। इसी तरह उदयपुर से आगरा तक खाने का चार्ज 340 और 400 रुपए और आगरा से उदयपुर यह राशि 285 और 350 रुपए है।

Next Article