होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

पहले मीठी बातों में फंसाया…फिर शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, अब पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

03:31 PM Jun 11, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर दो दोस्तों ने महिला के साथ अलग-अलग दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चयनगंज थाने के एएसआई किशन सिंह ने बताया कि एक महिला ने एसपी के समक्ष पेश होकर रिपोर्ट दी। महिला ने शिकायत में बताया कि मेड़ता निवासी दिनेश टांक उसका परिचित था। दिनेश ने महिला को भगवानगंज निवासी प्रमोद कुमार बिलुनिया से मिलवाया। इसके बाद दिनेश टांक और प्रमोद कुमार बिलुनिया ने बातों में फंसा लिया। दिनेश टांक ने महिला से कहा कि प्रमोद कुमार बिलुनिया उससे शादी करना चाहता है।

प्रमोद कुमार से शादी करके वह खुश रहेगी। इस प्रकार दोनों आरोपियों ने उसे अपने मोह जाल में फंसाया और प्रार्थिया से मेल मिलाप बढ़ा कर प्रमोद कुमार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। महिला ने उससे शादी करने का दबाव बनाया तो आश्वासन देता रहा। शादी का झांसा देकर वह लगातार देहशोषण करता रहा। पीड़िता ने इस संबंध में जब दिनेश टांक को शिकायत की तो उसने प्रमोद से शादी करवाने का आश्वासन दिया। जिस पर भी पीड़िता ने विश्वास कर लिया।

इसी विश्वास का फायदा उठाकर दिनेश टांक ने बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद से दोनों आरोपी उसका देह शोषण करते आ रहे हैं। आरोपियों ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर व मजबूरी का फायदा उठाकर करीब 13 लाख की राशि भी हड़प कर ली।

पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर एसपी ने क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 420 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट-नवीन वैष्णव)

Next Article