For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Election: नंदकिशोर महरिया ने फतेहपुर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, JJP के टिकट पर लड़ेंगे

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए नंदकिशोर महरिया चुनाव मैदान में उतारा है।
01:52 PM Oct 11, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
rajasthan election  नंदकिशोर महरिया ने फतेहपुर से चुनाव लड़ने का किया ऐलान  jjp के टिकट पर लड़ेंगे

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर दोनों ही पार्टियां उम्मीदवारों को लेकर गहन मंथन कर रही है। जहां एक तरह बीजेपी ने पहली लिस्ट में 41 नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस में भी लगातार बैठकों का दौर जारी है। इस बीच राजस्थान में तीसरा मोर्चा भी लगातार राजस्थान के विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय है।

Advertisement

इस बीच सीकर के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से जेजेपी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए नंदकिशोर महरिया चुनाव मैदान में उतारा है। बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर से श्रवण चौधरी को टिकट दिया है।

सुभाष महरिया के भाई नंदकिशोर

नंदकिशोर महरिया को जेजेपी ने मैदान में उतारा है। अब उनका सामना बीजेपी के श्रवण चौधरी के साथ होगा। हांलाकि, अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। नंदकिशोर महरिया पहले भी 2013 में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है। नंदकिशोर महरिया 3926 वोटों से विजयी रहे थे।

दो बार बीजेपी से टिकट फिर भी देखा हार का मुंह

भारतीय जनता पार्टी ने नंदकिशोर महरिया को 2003 और 2008 में फतेहपुर से टिकट दिया था। लेकिन, दोनों बार नंदकिशोर महरिया कुछ खास नहीं कर पाए थे। जिसके कारण नंदकिशोर महरिया को हार का सामना सामना करना पड़ा था।

सुभाष महरिया के भाई है नंदकिशोर महरिया

नंदकिशोर महरिया, लक्ष्मणगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष महरिया के भाई है। 2013 में भी सुभाष महरिया को लक्ष्मणगढ़ से प्रत्याशी बनाया था और नंदकिशोर महरिया फतेहपुर से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। तब सुभाष महरिया चुनाव हारे थे और नंदकिशोर फतेहपुर से चुनाव जीते थे।

.