For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Ganapath Teaser: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने एक्शन से सबको चौकाया, 'गणपत' का टीजर जारी

Tiger Shroff Film Ganapath: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' 20 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। 29 सितंबर को फिल्म का टीजर जारी किया गया है। टीजर में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।
02:41 PM Sep 29, 2023 IST | BHUP SINGH
ganapath teaser  टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने एक्शन से सबको चौकाया   गणपत  का टीजर जारी

Tiger Shroff Film Ganapath: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से चौंकाने के लिए तैयार हैं। लंबे इंतजार के बाद टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' का टीजर रिलीज हो गया है। टाइगर ने एक टीजर की रिलीज से पहले एक पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया था। लेकिन सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का मैसेज आने की वजह से गणपत का टीजर रिलीज नहीं किया गया था। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में हैं।

Advertisement

ध्यान की मुद्रा में दिखे टाइगर श्रॉफ

'गणपत' का 1 मिनट 46 सेकंड का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसे टाइगर श्रॉफ ने अपने ट्विवटर यानी एक्स पर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए लिखा-'इंतजार का वक्त खत्म हुआ…आ गए हैं हम आपको अपनी दुनिया में ले जाने।' टीजर की शुरुआत 2070 एडी को दिखाते हुए टाइगर का बैक शॉट दिखाया गया है, जो ध्यान की मुद्रा में बैठे नजर आ रहे हैं। इस टीजर में एक ऐसी दुनिया को दिखाया गया है जहां हा-हाकार मचा हुआ है। इसके बाद टाइगर ध्यान से जागते हैं और लोगों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं। टीजर में कृति सेनन को एक्शन और फाइट करते हुए दिखाया गया है। वहीं अमिताभ बच्चन को आंख पर पट्टी बांधे हुए दिखाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहरुख खान की ‘जवान’ को लगा बड़ा झटका, ‘फुकरे 3’ और ‘चंद्रमुखी 2’ ने लगा दी रोक

ऐसी खौफनाक दुनिया की कहानी है 'गणपत'

'गणपत' को डिस्टोपियन एक्शन थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है। यानी एक दुनिया की कहानी पर बेस्ड है जहां लोग परेशान हैं। भ्रष्टाचार की दुनिया है। न्याय व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस दुनिया के एक हीरो यानी टाइगर श्रॉफ जन्म लेता है जो दुनिया की बेहतरी के लिए काम करता है। गणपत में टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन अवतार दिखाया गया है।

फैंस का एक्साइटमेंट हुआ डबल

टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार देखकर उनके फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया है। स्टंट के मामले में टाइगर श्रॉफ, शाहरुख खान और सलमान खान पर भी भारी पड़ते हैं। फैंस उनको एक्शन अवतार में देखने के लिए बेताब है। फिल्म के अब तक कई सारे पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। जिसमें उनका दमदार लुक दिखाई दे रहा है। टाइगर और कृति की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'हीरोपंती' में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही थी।

यह खबर भी पढ़ें:-Sunny Deol की ‘Gadar 2’ ने शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को पछाड़ा, जानें अब तक की टोटल कमाई

दशहरे पर रिलीज होगी 'गणपत'

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' दशहरे यानी 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ को विकास बहल के डायरेक्शन में बनाया गया है। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइडेट हैं। दशहरा 2023 यानि 20 अक्टूबर, 2023 को गणपत को हिंदी, तेलुगु मलयालम, तमिल और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। पैन इंडिया रिलीज गणपत को दुनिया के कई देशों में रिलीज किया जाएगा।

.