होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

फिल्म 'आशिकी 3' में ये हीरोइन निभाएंगी Kartik Aaryan के साथ लीड रोल

12:28 PM Jun 13, 2023 IST | Prasidhi

Kartik Aaryan इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म 'आशिकी 3' के लिए फैंस ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म में Kartik Aaryan काम करेंगे ये बात काफी लंबे समय से सुर्खियों में है। वहीं इस फिल्म की हीरोइन कौन होगी इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। लेकिन आपको बता दें कि, खुद अनुराग बसु ने फीमेल लीड का नाम बता दिया है।

कौन है Kartik Aaryan की हीरोइन

हाल ही में एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है कि, आपके सेट पर आने का इंतजार नहीं कर पा रही। इस फओटो के सामने आने के बात लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि, फातिमा Kartik Aaryan के साथ आशिकी 3 में नज़र आएंगी।

कब शुरु होगी शूटिंग

रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु हो सकती है। कुछ महीने पहले ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म में दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ लीड रोल निभाती नजर आ सकती हैं। लेकिन सुत्रों का कहना ये भी थी कि, जिन हीरोइनों ने कार्तिक के साथ पहले काम कर लिया है, वो इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी और कोई नई हीरोइन को भी इस फिल्म में नहीं लिया जाएगा क्योंकि फीमेल लीड का किरदार थोड़ा कठिन है।

आशिकी की फ्रेंचाइजी

आपको बता दें कि, आशिकी की पहली फिल्म साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में थे। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं 23 साल बाद साल 2013 में फिल्म का सीक्वल आशुकी 2 रिलीज हुई थी। जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। यह फिल्म भी सुपरहिट हुई थी और दोनों ही फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Next Article