होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

आज खुलेगा सीएम गहलोत का बजट पिटारा, महिलाओं के लिए हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं   

10:30 AM Feb 10, 2023 IST | Supriya Sarkaar

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। आपको बता दें कि राजस्थान की वर्तमान सरकार का यह अंतिम और पांचवा बजट होगा। इस बजट पर महिलाओं और युवाओं से लेकर बुजुर्गों की निगाहें रहेंगी। वहीं महिलाओं के लिए सीएम गहलोत आज क्या-क्या सौगातें लेकर आएंगे यह भी चर्चा का विषय रहेगा। 

महिलाओं के लिए अच्छा साबित होगा बजट

बता दें कि सीएम गहलोत आज सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। वहीं बजट को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आज का बजट विशेष तौर पर महिलाओं और युवाओं के लिए अच्छा साबित होगा। सीएम गहलोत महिलाओं के हित में क्या-क्या घोषणाएं कर सकते हैं। इन पर भी सभी का फोकस रहेगा।  

(Also Read- Rajasthan Budget 2023: गहलोत के पिटारे पर आमजन के साथ मंत्रियों की भी है नजर)

अब बारी है महिलाओं की

मालूम हो कि अब तक सीएम गहलोत ने युवाओं, किसानों, कर्मचारियों और बुजुर्गों के लिए कई स्कीम शुरू की है। फिर चाहे रोजगार भत्ता हो या चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, बालिकाओं के लिए स्कूटी वितरण हो या किसानों के लिए फसल मुआवजा। वहीं अब बारी महिलाओं की है.. हालांकि इससे पहले भी गहलोत सरकार ने महिलाओं के लिए कई सुविधाएं दी है। जैसे- महिला दिवस व रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा, महिलाओं को फ्री जिओ मोबाइल वितरण और बस किराया में छुट। 

महिलाओं की रसोई पर पड़ेगा अच्छा असर

महिलाओं के लिए आज के बजट में सीधे लाभ पहुंचाने वाली स्कीम्स की घोषणाएं हों सकती है। इसका असर महिलाओं की रसोई पर भी पड़ेगा। यह तय है कि बजट घोषणा में उज्ज्वला योजना में पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान हो सकता है। इससे हर परिवार को महंगाई से राहत मिलेगी। साथ ही फूड किट देने की योजना की भी घोषणा हो सकती है।

रोडवेज में 50 प्रतिशत छुट

बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत आज बजट घोषणा में महिलाओं के लिए बस में फ्री यात्रा की घोषणा कर सकते हैं। वहीं महिलाओं को रोडवेज बस में 50 प्रतिशत तक छुट भी मिल सकती है। बता दें कि फिलहाल महिलाओं को बस यात्रा के दौरान 30 प्रतिशत की छूट मिलती है, इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जा सकता है। इसके अलावा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है।

वर्क फ्रोम होम की सुविधा

आज के बजट में सीएम वर्किंग महिलाओं के लिए भी घोषणा करेंगे। अनुमान है कि पीरियड्स के दौरान महिला कर्मचारी और अधिकारी को वर्क फ्रोम होम की सुविधा मिल सकती है। आपको बता दें कि उड़ान योजना के तहत फिलहाल महिलाओं को हर महीने 12 सेनेटरी नैपकिन फ्री दिए जा रहे हैं। इस सविधा को और अधिक मजबूती देने की ओर भी सीएम का ध्यान रहेगा। 

(Also Read- Rajasthan Budget 2023 : इस बार विधायकों को किंडल ई-बुक देेंगे CM गहलोत)

Next Article