For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगी ये 5 बड़ी फिल्में, जानें कब-कब होंगी रिलीज

2023 में बॉलीवुड ने कुछ बड़ी और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. अब ऐसा लग रहा है कि दिसंबर में कुछ और बड़ी फिल्मों के साथ इस साल का धमाकेदार अंत होगा।
03:06 PM Nov 26, 2023 IST | BHUP SINGH
दिसंबर में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगी ये 5 बड़ी फिल्में  जानें कब कब होंगी रिलीज

फिल्मी दुनिया के लिए दिसंबर माह खास साबित हो सकता है। इस महीने 5 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर ने फिलहाल इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। लोग अभी से संदीप वांगा निर्देशित फिल्म को पसंद कर रहे हैं। रणबीर कपूर की यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

Advertisement

'जनरल सैम मानेकशॉ'

एक और फिल्म जो बेहद चर्चा में है वो है 'जनरल सैम कानेकशॉ'। मेघना गुल्जार निर्देशित यह इस फिल्म में विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। यह फिल्म भी 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

'जोरम'

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'जोरम' एक सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है जिसकी दिल दहला देने वाली कहानी है। इस फिल्म के ट्रेलर ने लोगों के मन में कई सवाल तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। फिल्म फेस्टिवल्स में विजेता यह फिल्म निश्चित रूप से सिहरन पैदा कर देगी। जोरम 8 दिसंबर को रिलीज होगी।

'डंकी'

इस साल के अंत में शाहरुख खान की एक और धमाकेदार फिल्म 'डंकी' रिलीज हो रही है। यह एक दिलचस्प विषय पर आधारित है। राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

'सालार'

प्रभास की फिल्म 'सालार लगातार' प्रशसंकों को रोमांचित कर रही है। दर्शक इसे 70mm पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से हो रहा है। प्रशांत नील की यह फिल्म पहले से ही ब्लॉकबस्टर बन रही है। फिल्म सालार 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

.