For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

OMG! महिला ने 4 मिनट में 4 बच्चों को दिया जन्म, बच्चें और मां पूरी तरह स्वस्थ, खुशी के मारे झूम उठा परिवार

जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल में जैसलमेर की महिला तुलछा ने चार बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ्य हैं।
12:03 PM May 07, 2024 IST | BHUP SINGH
omg  महिला ने 4 मिनट में 4 बच्चों को दिया जन्म  बच्चें और मां पूरी तरह स्वस्थ  खुशी के मारे झूम उठा परिवार

जोधपुर। ट्वीन्स को कई जन्म दे चुकी हैं, लेकिन जोधपुर में अब एक महिला ने शादी के 6 साल बाद 4 मिनट में 4 बच्चों को जन्म देने का मामला सामने आया है। चार नवजात में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। जैसलमेर की तुलछा नाम की महिला की डिलीवरी जोधपुर के उम्मेद राजकीय अस्पताल में कराई गई। चारों नवजात और मां स्वस्थ बताएं जा रहे हैं। चिकित्सकों की देखरेख में उनका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। महिला का प्रसव सिजेरियन के माध्य से कराया गया और वह पूरी तरह से स्वस्थ है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-किरोड़ी के बयान पर भड़की कांग्रेस, डोटासरा ने CM से पूछा- ‘लाचार मंत्री’ सही या पुलिस

महिला तुलछा ने दिया अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद

चार संतानों को जन्म देने वाली महिला तुलछा ने अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया और अपनी स्थिति भी सामान्य बताई। महिला के पति चंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अस्पताल प्रशासन को पूरा सहयोग मिला। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज पिछले तीन महीने से जैसलमेर में चल रहा था।

जहां सोनोग्राफी में चार बच्चे होने की बात पता चली, जिसके बाद उन्हें लेबर पेन होने के बाद जोधपुर रेफर किया गया। जहां सोमवार को चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने चार संतानों को जन्म दिया जो कि पूरी तरह स्वस्थ हैं।

उम्मेद अस्पताल की नर्सिंग अधीक्षक रुक्मणी ने बताया कि यह दंपति फरवरी माह से उपचार ले रहे थे। सोमवार को 6 मई को सिजेरियन की मौजूदगी में महिला का प्रसव कराया गया। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो लड़की और दो लड़के हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘इंग्लिश मीडियम स्कूल’ बंद करने पर गरमाई सियासत, गहलोत बोले-‘बेतुका और गरीब विरोधी फैसला’

दो बच्चों की मौत के बाद फिर गूंजी आंगन में किलकारी

जैसलमेर के दंपत्ति के मुताबिक, शादी के बाद तुलछा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था, लेकिन दोनों की असामयिक मौत हो गई थी। घर सूना हो गया था। अब चार बच्चों के जन्म के बाद घर में फिर से किलकारियां गूंजेंगी।

.