For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

वर्चस्व की लड़ाई…सड़क पर आई, समर्थकों को टिकट नहीं तो पूर्व सासंद ने खोला भंवर जितेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा

अलवर जिले में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान की स्थिति देखने को मि रही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
04:41 PM Nov 03, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
वर्चस्व की लड़ाई…सड़क पर आई  समर्थकों को टिकट नहीं तो पूर्व सासंद ने खोला भंवर जितेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा

Rajasthan Election 2023: अलवर जिले में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान की स्थिति देखने को मि रही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद करण सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली के 10 जनपथ पर सोनिया गांधी के आवास के बाहर पूर्व सांसद करण सिंह यादव समर्थकों सहित पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह मुर्दाबाद के पोस्टर देखने को मिले।

Advertisement

कई सीटों को लेकर खड़े किए सवाल

एक दिन पहले करण सिंह यादव ने जयपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया था। इस प्रेस वार्ता में करण सिंह ने कहा था कि अलवर जिले में कांग्रेस के टिकट वितरण में भंवर जितेन्द्र सिंह द्वारा हस्तक्षेप से अलवर के काग्रेसियों में भारी रोष है। कई सीटों पर खड़े किए गए उम्मीदवारों को लेकर यादव से सवाल खड़े किए थे।

इन सीटों पर है आपत्ति

  • करण सिंह यादव ने कहा कि राजगढ़ विधानसभा में जौहरी लाल मीणा बहुत ही सशक्त उम्मीदवार है। तीन बार विधायक रहे है। उनके स्थान पर छ माह पूर्व पार्टी में पधारे नौसिखिया को टिकट दे दिया गया है।
  • ठीक इसी प्रकार कठूमर सीट पर सवाल खड़ा करते हुए करण सिंह यादव ने कहा कि बाबूलाल बैरवा जो कि कठूमर से सशक्त उम्मीदवार है उनका भी टिकट काट दिया गया है। किशनगढ़ बास से दीपचंद खेरिया के स्थान पर किसी युवा यादव या जाट को प्रत्याशी बनाना चाहिए था।
  • पूर्व सांसद ने बहरोड़ से वरिष्ठ व सक्रिय कांग्रेस नेता बस्तीराम को टिकट न देने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नौसिखिये भंवर समर्थक संजय यादव को टिकट दिया गया है जो अपनी जमानत भी नहीं बचा पायेगा। बस्तीराम जी की धर्मपत्नी दो बार प्रधान व एक बार उप जिला प्रमुख रही हैं। बहरोड में डॉ. रामचन्द्र यादव जो पिछला चुनाव बहुत थोड़े वोटों से हारे थे उनका टिकट काट दिया गया है।
  • करण सिंह यादव का कहना है कि अलवर शहर में भंवर जितेन्द्र सिंह सबसे उपयुक्त उम्मीदवार है। मगर वे किसी अपने को टिकट देना चाहते हैं। यहाँ पर सैनी समाज व ब्राह्मण समाज के किसी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाना चाहिये।

.