For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

विजय माल्या जैसे भगोड़े लोगों से चंदा ले...दिल्ली में CM गहलोत बोले- देश में दांव पर जांच एजेंसियों की साख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे गए है। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि देश में ED का दुरुपयोग चिंताजनक है।
08:55 PM Oct 28, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
विजय माल्या जैसे भगोड़े लोगों से चंदा ले   दिल्ली में cm गहलोत बोले  देश में दांव पर जांच एजेंसियों की साख

Rajasthan Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे गए है। आज दिल्ली में ही सीएम गहलोत रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि देश में ED का दुरुपयोग चिंताजनक है। संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनी रहनी चाहिए। संवैधानिक संस्थाओं के कमजोर होने से देश का नुकसान होता है।

Advertisement

देश में दांव पर जांच एजेंसियों की साख

दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया। आज देश में डर और भय का माहौल पैदा हो गया है। विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस शासित राज्यों में ED, CBI, IT की रोज कार्रवाई हो रही है। आज देश में जांच एजेंसियों की साख दाव पर है।

संविधान की उड़ाई जा रही धज्जियां

आगे सीएम गहलोत ने कहा कि देश की जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव राज्यों में द्वेषता पूर्वक कार्रवाई कर रही एजेंसियां, रोज कांग्रेस नेताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं।

जनता इनको माफ नहीं करेगी

आगे सीएम गहलोत ने कहा कि विनाशकाले विपरित बुद्धि की राह पर NDA सरकार चल रही है। भाजपा पांचों राज्यों में चुनाव हार रही है। हार की आशंका के चलते ऐसी कार्रवाई हो रही। पूरे देश में आतंक मचा रखा है। भाजपा हमारी गारंटियों का मुकाबला नहीं कर सकती है। ED ने कार्रवाई के बाद कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया है। कार्रवाई में क्या मिला, क्या जब्त किया ? कितनी नगदी मिली। ये ED नहीं बता रही बल्कि भाजपा नेता बता रहे हैं। पूरा देश इनको देख रहा है, जनता इनको माफ नहीं करेगी।

विजय माल्या जैसे भगोड़े लोगों से चंदा ले

सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सुनते थे नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चौकसी इनके बाद कोई नया नाम सामने आया क्या? क्योंकि सबसे चंदा लिया जा रहा है। बड़े बड़े आर्थिक अपराधी है उनसे इलेक्टॉन बॉन्ड जो लीगल ही करेप्शन का जरिया बन गया है। इसके माध्यम सें बड़े बड़े उद्योगपति हो या आर्थिक अपराधी हो। सबसे बॉन्ड के माध्यम से बीजेपी चंदा ले रही है। करप्शन को भी लीगल कर दिया है।

.