For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Thar Mahotsav 2023: 11 मार्च से शुरू होगा थार महोत्सव, 3 दिवसीय फेस्टिवल में विदेशी भी लेंगे जमकर मजा   

11:29 AM Feb 24, 2023 IST | Supriya Sarkaar
thar mahotsav 2023  11 मार्च से शुरू होगा थार महोत्सव  3 दिवसीय फेस्टिवल में विदेशी भी लेंगे जमकर मजा   

Thar Mahotsav 2023: बाड़मेर। राजस्थान में हर साल कई महोत्सव, मेले और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पूरे देश में राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जहां हर साल कई फेस्टीवल सेलिब्रेट किए जाते हैं। इनमें हाथी महोत्सव, मरू महोत्सव और तीज महोत्सव प्रमुख हैं। ऐसा ही एक महोत्सव है थार महोत्सव.. जल्द ही राजस्थान में इसका आगाज होने जा रहा है। आपको बता दें कि थार महोत्सव का आयोजन एक साल में एक बार किया जाता है।

Advertisement

मार्च में होगा महोत्सव का आयोजन 

आपको बता दें कि इस महोत्सव का आयोजन 11 मार्च से किया जाएगा। इसमें राजस्थान के अलावा भी देशभर से लोग आते हैं। महोत्सव की लोकप्रियता इतनी है कि इसमें विदेशी भी भारी संख्या में लुत्फ उठाने आते हैं। हर साल विदेशी सेलानी राजस्थान का रूख करते हैं, इस दौरान वे कई प्रकार के त्योहार सेलिब्रेट करते हैं। तीन दिवसीय थार महोत्सव का समापन 13 मार्च को होगा।

महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य

इस महोत्सव का आयोजन धोरों की धरती और पाकिस्तान की सीमा से सटे बाड़मेर में किया जाता है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा देना है। फेस्टिवल के दौरान बाड़मेर की लोककला और संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं महोत्सव में मुख्य आकर्षण थार श्री और थार सुंदरी होंगे।

शोभायात्रा से होगी महोत्सव की शुरूआत 

इस महोत्सव की शुरूआत शोभायात्रा के साथ होगी। हर साल इस फेस्टिवल के दौरान ऊंट श्रृंगार, दादा-पौता दौड़, थार सुंदरी, थार श्री, दम्पति दौड़ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं इस बार भी इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं को देखने और लुत्फ उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसको लेकर जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव ने बताया कि सभी कार्यक्रमों का आगाज 11 मार्च को सुबह 8 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले गांधी चौक से आदर्श स्टेडियम तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

(Also Read- गरुड़ पुराण: पशु -पक्षियों की सेवा करने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद)

.