For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

स्वरा भास्कर बनीं बेबी गर्ल की मां, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, लिखा- बिल्कुल नई दुनिया….

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने पति और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है।
08:07 PM Sep 25, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
स्वरा भास्कर बनीं बेबी गर्ल की मां  इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें  लिखा  बिल्कुल नई दुनिया…

Swara Bhaskar Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने पति और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Advertisement

स्वरा भास्कर बनीं बेबी गर्ल की मां!

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बच्ची की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं और उनके पति फहद अहमद उनके पास खड़े हैं। तस्वीरों में स्वरा जहां ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी को गुलाबी रंग के कपड़े में लपेटा हुआ है। दूसरी तस्वीर अस्पताल की है। जहां एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया। एक अन्य तस्वीर में फहद अपनी नन्हीं परी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरें शेयर कर स्वरा ने ये लिखा

इन तस्वीरों को फैन्स के साथ शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- 'एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गाना फुसफुसाया गया, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ… आभारी और खुश दिल के साथ, आपका प्यार। इसके लिए धन्यवाद…यह बिल्कुल नई दुनिया है…' एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब उनके फैंस उन्हें उनकी नन्हीं परी के जन्म पर बधाई दे रहे हैं।

शादी को लेकर एक्ट्रेस को किया गया था ट्रोल

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने इसी साल मार्च में फहद अहमद से शादी की थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज और फिर पूरे रीति-रिवाज से शादी की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी समय तक वायरल रहीं। इस शादी को लेकर एक्ट्रेस को काफी समय तक ट्रोल किया गया था।

.