होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case : घायल गनमैन अजीत ने भी तोड़ा दम, शूटरों ने मारी थी गोलियां

08:15 AM Dec 13, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल हुए सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह की भी मौत हो गई। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अजीत सिंह का इलाज चल रहा था। लेकिन, उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। मंगलवार देर शाम अजीत ने दम तोड़ दिया।

जानिए क्या है मामला…

बता दें कि बीते 5 दिसंबर को दोपहर करीब 1:12 बजे दो हमलावरों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान गोगामेड़ी के साथ मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां, मंगलवार देर शाम अजीत की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शूटरों को किया गिरफ्तार…

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ के साथ एक अन्य आरोपी उधम को चंडीगढ़ से पकड़ा गया था। उधम दोनों शूटरों की भागने में लगातार मदद कर रहा था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में अब तक पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। मंगलवार को पुलिस दोनों शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को लेकर उस जगह पर पहुंची, जहां पर गोगामेड़ी की हत्या हुई थी। इस दौरान पुलिस ने पुलिस ने मौके पर सीन रीक्रिएट किया, ताकि यह पता चल सके कि गोगामेड़ी पर कितने फायर किए गए थे और सबसे पहले किसने किस पर फायरिंग की थी। इधर, इस केस की जांच अब एनआईए की दिल्ली और जयपुर टीमें भी करेंगी। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ आज शाम को अब तक की जांच रिपोर्ट एनआईए अफसरों को सौंपेंगे।

Next Article