For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शाहरुख की बेटी सुहाना खान की ग्लैमरस बेडरूम तस्वीर हुई वायरल, देखकर लोग रह गए दंग

बॉलीवुड के बादशाह सलमान खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपने डेब्यू से पहले काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
02:20 PM Apr 20, 2023 IST | BHUP SINGH
शाहरुख की बेटी सुहाना खान की ग्लैमरस बेडरूम तस्वीर हुई वायरल  देखकर लोग रह गए दंग

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह सलमान खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपने डेब्यू से पहले काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सुहाना की फिल्म तैयार है, लेकिन अभी रिलीज होने में कुछ वक्त बाकी है। भले ही अभी सुहाना सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई है, लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में वे किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इस बीच सुहाना खान की बेडरूम तस्वीरें सोशल मीडिया आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में वह बेडरूम में ग्लैमरस अंदाज में लेटी हुईं नजर आ रही हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-करण जौहर ने खीचें ‘ब्रह्मास्त्र’ से हाथ, क्या अब नहीं बना पाएंगे Ayan Mukerji फिल्म के बाकी पार्ट?

वैसे तो सुहान खान बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टारकिड हैं और डेब्यू से पहले भी वह किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर सुहाना खान की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जब भी वह अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो वह झट से वायरल हो जाती है। हाल ही में सुहाना खान की जो तस्वीर सामने आई है उसमें वह बेड पर लेटे हुए पोज दे रही हैं। इस फोटो में सुहाना खान ने अपने बेडरूम की झलक दिखाई है। फैंस सुहाना के इस लुक पर फिदा हुए जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-नहीं रहीं रोमांस किंग यश चोपड़ा की पत्नी Pamela Chopra, 85 साल की उम्र में हुआ निधन

सुहाना की लेटेस्ट तस्वीर पर उनके फैंस जमकर रियक्ट कर रहे हैं। फैंस को सुहाना का ये ग्लैमरस अंदाज खूब पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये तस्वीर गौरी खान की ‘कॉफी टेबल बुक, माई लाइफ इन डिजाइन’ से हैं, जिसमें सुहाना खान का कमरा भी दिखाया गया है। बता दें कि सुहाना खान, जोया अख्तर की फिल्म ‘अर्ची’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, बोनी की छोटी बेटी खुशी कपूर जैसे स्टारकिड्स भी नजर आने वाले हैं।

.