होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान चुनाव के पहले कर्नाटक के चुनावी मैदान में भिड़ रहे प्रदेश के कद्दावर नेता, आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस 

03:10 PM Apr 26, 2023 IST | Jyoti sharma

कर्नाटक चुनाव में भाजपा और कांग्रेस अपना दमखम दिखा रही है। सिर्फ यहां राष्ट्रीय नेता ही चुनाव प्रचार नहीं कर रहे बल्कि प्रदेश के कद्दावर नेताओं को भी कर्नाटक पार्टी का प्रचार करने के लिए भेजा जा रहा है। भाजपा की तरफ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में उपनेता प्रतिपक्ष पुनिया कर्नाटक में भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पूनिया कर्नाटक में ही है।

3 दिन से सतीश पूनिया कर्नाटक में संभाल रहे चुनाव प्रचार

जेपी नड्डा के कार्यक्रम के दौरान भी सतीश पूनिया वहां पर मौजूद थे। वे यहां पर जगह-जगह रैली कर और कार्यक्रम कर बीजेपी के वोट जुटाने की कशमकश में लगे हुए हैं। सतीश पूनिया के बाद अब भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी 5 मई को कर्नाटक जाएंगे और बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री देवू सिंह चौहान दोडबल्लापुर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इनकी मौजूदगी में वहां पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूनिया ने वीरशैव लिंगायत समाज के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और बीजेपी को समर्थन की मांग की।

1 और 2 मई को कर्नाटक में अशोक गहलोत और रंधावा

सिर्फ भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी चुनाव प्रचार के लिए अशोक गहलोत के रूप में अपना स्टार प्रचारक वहां उतार रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कुछ दिनों में कर्नाटक जाएंगे और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में जगह मिली है। अब अशोक गहलोत 1 और 2 मई को कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। जहां अशोक गहलोत के साथ प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी जाएंगे और कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रदेश के नेताओं की मौजूदगी यह अहसास करा रही है कि इन नेताओं के प्रमुखता कितनी ज्यादा है। यही नहीं कर्नाटक के बाद राजस्थान के विधानसभा चुनाव में इन नेताओं का कितना दमखम दिखता है यह भी देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

Next Article