For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया PTI का रिजल्ट, 3580 हुए सेलेक्ट  

08:28 AM Jun 01, 2023 IST | Supriya Sarkaar
कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया pti का रिजल्ट  3580 हुए सेलेक्ट  
Staff Selection Board released list PTI result released 3580 selected

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शारीरिक शिक्षक (PTI) भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से सफल रहे 3580 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें जनरल कैटेगरी के 4899 पदों पर 3433 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है, वहीं अनुसूचित क्षेत्र के 647 पदों पर महज 147 अभ्यर्थी ही फाइनल सिलेक्शन तक पहुंच पाए हैं।

Advertisement

इसके साथ ही बोर्ड ने डॉक्यूमेंट में कमी के चलते 878 अभ्यर्थियों की प्रोविजनल लिस्ट भी जारी की है। इन अभ्यर्थियों को 7 दिन में एक बार फिर डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराने का मौका दिया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पीटीआई के 5546 पदों के लिए पिछले साल 25 सितंबर को भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था।

इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 4899 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 647 पद रखे गए थे। बोर्ड ने पिछले साल 21 अक्टूबर को पदों से दुगुने अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की थी जिनमें से अंतिम रूप से चयनितों को 7 महीने बाद अब पोस्टिंग दी गई है। बोर्ड की ओर से 25 सितम्बर को जयपुर के 143 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए प्रदेश के 53234 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

PTI भर्ती परीक्षा  फाइनल कटऑफ 

क्षेत्र कटऑफ 

सामान्य 269.77

ओबीसी             175.8889

ईडब्ल्यूएस 184.55

एमबीसी 184.55

एससी 165.09

एसटी 165.09

(Also Read- Agniveer Recruitment: सेना में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले कर दें अप्लाई, मिलेगी शानदार सैलरी)

.