For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बोनी कपूर ने शेयर की Sridevi की पहली और आखिरी फोटो, लिखा-'5 साल पहले…तुम्हारा प्यार और यादें…'

बॉलीवुड की चांदनी यानि Sridevi की आज 5वीं पुण्यतिथि है। 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी।
03:47 PM Feb 24, 2023 IST | BHUP SINGH
बोनी कपूर ने शेयर की sridevi की पहली और आखिरी फोटो  लिखा  5 साल पहले…तुम्हारा प्यार और यादें…

बॉलीवुड की चांदनी यानि Sridevi की आज 5वीं पुण्यतिथि है। 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। बोनी कपूर ने श्रीदेवी को याद करते हुए उनकी लास्ट तस्वीरें शेयर की हैं।

Advertisement

श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां भावुक हो जाती हैं। तस्वीर शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, ‘5 साल पहले….तुम्हारा प्यार और यादें हमेशा साथ रहेंगी।’

वहीं श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। जाह्नवी ने लिखा है, ‘मां मैं आपको आज भी हर जगह खोजती हूं। मैं जब भी कुछ करती हूं, इस उम्मीद के साथ करती हूं कि आपको मुझ पर प्राउड फील होगा। जहां जाती हूं और जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके बारे में ही सोच करती हूं। मेरा सबकुछ आप से ही शुरू होता है आपसे ही खत्म होता है।’

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ अपनी मुलाकात की पहली पिक्चर भी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘साल 1984 मेरी पहली पहली फोटो।’

श्रीदेवी को देखते ही बोनी कपूर उनके दीवाने हो गए थे। उन्होंने पहली बार श्रीदेवी को एक तमिल फिल्म में देखा था। बोनी को पहली ही नजर में श्रीदेवी से प्यार हो गया था। उसी वक्त बोनी कपूर ने ठान लिया था कि वो अपनी अगली फिल्म में श्रीदेवी को ही लेंगे।

.