For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सोनू निगम को नहीं अच्छी लगी थी Jubin Nautiyal की सिंगिंग, हो गए थे इतने बड़े रियलटी शो से रिजेक्ट

12:00 PM Jun 14, 2023 IST | Prasidhi
सोनू निगम को नहीं अच्छी लगी थी jubin nautiyal की सिंगिंग  हो गए थे इतने बड़े रियलटी शो से रिजेक्ट

Jubin Nautiyal सिगिंग इंडस्ट्री के मशहूर नामों में से एक हैं। दिल गलती कर बैठा, बेदर्दी से प्यार का, बरसात की धुन जैसे गानों से सबके दिलों में एक खास जगह बनाने वाले Jubin Nautiyal आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जिस Jubin Nautiyal की दुनिया दिवानी है असल में वो एक रियलिटी शो से बार हो चुके हैं। चलिए आज आपके फेवरेट सिंगर के बर्थडे पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।

Advertisement

Jubin Nautiyal का बचपन

Jubin Nautiyal का जन्म 14 जून, 1989 को उत्तराखंड के देहरादून के पास एक गांव में हुआ था। उनका परिवार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए गांव से देहरादून शहर शिफ्ट हो गया। सिंगर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून के सेंट जोसेफ एकेडमी से की थी। वहां म्यूजिक क्लास ना होने की वजह से जुबिन ने वेलहम्स बॉयज स्कूल में एडमिशन ले लिया था।उनके स्कूल में म्यूजिक की स्पेशल क्लास होती थी।स्कूल से ही उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक सीखा था।म्यूजिक में अपना करियर बनाने के लिए जुबिन साल 2007 में मुंबई आ गए थे।वहां उन्होंने मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन लिया था।

रियलिटी शो से हुए रिजेक्ट

साल 2011 में Jubin Nautiyal रियलिटी शो X-Factor में हिस्सा लिया था। इस शो में वो टॉप 25 में तो पहुंच गए थे लेकिन इसके बाद वो जज सोनू निगम को इम्प्रेस नहीं कर पाए थे। इस राउंड में उन्होंने अंजाना अंजानी फिल्म का गाना तुझे भुला दिया गाया था।यह गाना शो के दूसरे जज संजय लीला भंसाली और श्रेया घोषाल को तो अच्छा लगा, लेकिन सोनू को गाना खास पसंद नहीं आया था। इस के बाद साल 2014 में उन्होंने फिल्म सोनाली केबल के गाने 'एक मुलाकात' को गाकर काफी पॉपुलैरिटी बटौरी थी। इस के अलावा सिंगर ने 'हम्मा हम्मा', 'तुझे कितना चाहे और हम', 'तुम ही आना', 'लुट गए', 'रातां लंबियां' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं।

.