For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

एक हुए Sonnali Seygall और आशीष सजनानी, अलग अंदाज में एक्ट्रेस ने की एंट्री

03:37 PM Jun 07, 2023 IST | Prasidhi
एक हुए sonnali seygall और आशीष सजनानी  अलग अंदाज में एक्ट्रेस ने की एंट्री

फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली Sonnali Seygall ने आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेड से शादी रचा ली है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस आशीष सजनानी के साथ पिछले 5-6 साल से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने खुलकर नहीं रखा था। आशीष पेशे से एक बिजनेसमैन हैं, उनके पास कई होटल हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने अपने प्यार को शादी तक ले जाने का फैसला कर लिया है।

Advertisement

गुपचुप रचा ली शादी

रिपोर्ट्स की माने तो Sonnali Seygall अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से छुपाकर रखना चाहती थी। एक्ट्रेस चाहती थी कि, वो अपनी शादी को सीक्रेट रखे और अपने फैंस को शादी की तस्वीरों के साथ सरप्राइज करें। एक्ट्रेस को को दुनिया के सामने अपनी लाइफ के बारे में बताना नहीं पसंद है।

पिंक साड़ी में खूब जची Sonnali Seygall

Sonnali Seygall ने अपनी शादी के लिए हल्के गुलाबी रंग की साड़ी को चुना था। इसी के साथ सोनाली ने अपने सिर पर भी एक दुप्टा कैरी किया था। उन्होंने अपनी शादी में अपनी डॉग के साथ एंट्री ली थी। इसी क साथ उनकी शादी में फिल्मी सितारों से लेकर टीवी जगत के सितारें भी शामिल हुए थे।

.