होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बाकि राज्यों से स्थिति मजबूत…हार के बाद समीक्षा बैठक में रंधावा बोले- राजस्थान में बढ़ा कांग्रेस का वोट प्रतिशत

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित हुई। AICC में राजस्थान विधानसभा चुनाव में हार को लेकर समीक्षा की गई।
04:52 PM Dec 09, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Congress state Incharge Sukhjinder Singh Randhav: राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक आयोजित हुई। AICC में राजस्थान विधानसभा चुनाव में हार को लेकर समीक्षा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, गौरव गोगोई, अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सचिन पायलट रहे मौजूद रहे।

सभी ने रखा अपना पक्ष

इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की अभी से तैयारी करने को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान डॉ. सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, गोविंद राम मेघवाल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, हरीश चौधरी, वीरेंद्र राठौड़, काजी निजामुद्दीन, भंवर जितेंद्र सिंह ने अपना-अपना पक्ष सामने रखा।

बाकि राज्यों में स्थिति मजबूत- रंधावा

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि हम सभी ने आज गहन चर्चा की है। हमारे कई कैंडिडेट है जो 1500 से कम मार्जन से हारे है। हम सभी एकजुट होकर लोकसभा का चुनाव लड़ेगे। आगे रंधावा ने कहा कि हम मजबूती से चुनाव लड़ेगे। बाकि राज्यों की तुलना में प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत रही है। कांग्रेस के वोट शेयर में कमी नहीं आई है।

Next Article