होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

9 साल पुराना झगड़ा खत्म कर सलमान खान के घर पहुंचा ये पोपुलर सिंगर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

07:16 PM Oct 05, 2023 IST | Mukesh Kumar

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पोपुलर सिंगर अरिजीत सिंह को मुंबई के बांद्रा इलाके में सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के परिसर में देखा गया है। सिंगर को एमपीवी में बैठकर सलमान खान के घर जाते हुए देखा गया था। सलमान खान के एक फैन ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर शेयर किया है।

बता दें कि 9 साल पहले एक पुरस्कार समारोह में गायक और अभिनेता के बीच झगड़ा हो गया था, उस पुरस्कार समारोह के होस्ट सलमान खान कर रहे थे। अरिजीत ने 'आशिकी 2' एल्बम में अपनी आवाज के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्च गायक का पुरस्कार जीता था। समारोह में सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार जीता था।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ गायक की घोषणा हुई, लेकिन अरिजीत मंच पर देरी से पहुंचे तो सलमान ने उनका मजाक उड़ाया, जिस पर अरिजीत ने जवाब दिया, सर, आप लोग इतनी देर कर देते हैं। यह सलमान खान को पसंद नहीं आया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अरिजीत सिंह ने कई बार सलमान खान से माफी मांगी, क्योंकि उनके हाथ से दोनों फिल्में निकल गई थी। उन्हें 'बजरंगी भाईजान' में मौका नहीं दिया गया। सुल्तान में उनके जग घूमेया संस्करा को राहत फतेह अली खान को दे दिया।

फेसबुक पर भी अरिजीत ने सलमान से मांगी माफी
बता दें कि अरिजीत सिंह ने 2016 में फेसबुक पर सलमान खान से रिश्ता सुधारने के लिए सार्वजनिक माफी मांगी, लेकिन बाद में इसे चुपचाप डिलीट कर दिय और तब से वह चुप हैं। अरिजीत शायद हिंदी फिल्म उघोग के एकमात्र कलाकार हैं जिनके सलमान खान के साथ अच्छे संबंध नहीं होने के बावजूद उनके करियर को कोई भी नुकसान नहीं हुआ।

अरिजीत सिंह का सलमान खान पर अचानक दिखना ऐसे लगता है कि दोनों ने 9 साल बाद झगड़े को खत्म कर लिया है। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती की मध्यस्थता में एक सहयोग की संभावना है, जो सलमान की आगामी फिल्म टाइगर 3 के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।

Next Article