होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान की अरबपति महिला प्रत्याशी जिनके पास है डेढ़ सौ बीघा जंगल, वसुंधरा राजे भी काफी पीछे

05:13 PM Nov 07, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का आखरी दिन था। सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन नेताओं ने अपनी संपत्ति को लेकर शपथ-पत्र के साथ अपने नामांकन दाखिल किए। राजस्थान विधानसभा में इस बार पूर्व राजघरानों के 6 सदस्य चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें 4 महिलाएं वसुंधरा राजे, कल्पना देवी, दीया कुमारी और सिद्धि कुमारी हैं। वहीं दो पुरुष विश्वेंद्र सिंह और विश्वराज सिंह मेवाड़ हैं। इस बीच बीजेपी की बीकानेर पूर्व से प्रत्याशी सिद्धि कुमारी नामांकन के बाद काफी सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, राजघरानों के प्रत्याशियों की संपत्ति के मामले में सिद्धि कुमारी सबसे आगे खड़ी हैं।

दादी के जाने के बाद सिद्धि कुमारी बनीं अरबपति…

सिद्धि कुमारी ने अपने नामांकन पत्र के दौरान अपनी संपत्ति एक अरब रुपए से बढ़कर बताई है। जो पिछले 2018 के चुनाव में करोड़ों में थी। उनकी यह संपत्ति अब कई गुना बढ़ चुकी है। इसको लेकर सियासत में जमकर चर्चा हो रही है। दरअसल, बीकानेर की पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन के बाद उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सिद्धि कुमारी के नाम हुआ था। ये संपत्ति 80 करोड़ से ज्यादा की थी।

नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में सिद्धि कुमारी पांच साल में करोड़पति से अरबपति हो गईं। सिद्धि कुमारी ने 2018 में दिए शपथ-पत्र के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 8 करोड़ 86 लाख 97 हजार 512 थी। जो साल 2023 में बढ़कर 1 अरब 11 करोड़ 17 लाख 17 हजार 745 हो गई। सिद्धि कुमारी के दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, पिछले पांच साल में सिद्धि कुमारी की अचल संपत्ति 30 लाख से बढ़कर 85 करोड़ 75 लाख तक हो गई। जबकि वर्तमान में उनके पास 16 करोड़ 52 लाख की चल संपत्ति है, जो 2018 में 3 करोड़ 67 लाख रुपए थी।

कैश रखने के मामले में सबसे आगे…

पूर्व राजपरिवारों में सिद्धि कुमारी एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं जो अरबपति हैं। कैश रखने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, दीया कुमारी सहित सभी पूर्व राजपरिवार के सदस्यों से सिद्धि कुमारी सबसे आगे हैं। नामांकन में दिए शपथ पत्र में उन्होंने खुद के पास 30 लाख कैश बताया है।

5 साल में इतनी बढ़ी सिद्धि कुमारी की संपत्ति…

भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी राजघराने से ताल्लुक रखती है। सिद्धि कुमारी की दादी सुशीला बीकानेर राजघराने से थी। जिनका बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस वजह से सिद्धि कुमारी की संपत्ति एक झटके में एक अरब रुपए से ऊपर पहुंच गई।

हिमाचल प्रदेश में डेढ़ सौ बीघे का जंगल…

सिद्धि कुमारी की अचल संपत्ति की बात करें तो, उनके पास हिमाचल प्रदेश के चंबा में करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन है। इसके अलावा बीकानेर के गजनेर ग्राम पंचायत में उनके पास 247 बीघा जमीन, देश के कई फेमस स्थानों में पर भी कीमती प्लांट उनके नाम है। जूनागढ़ स्थित प्राचीन संग्रहालय में भी सिद्धि कुमारी की हिस्सेदारी है। जिसकी बाजार कीमत 3.50 करोड रुपए से अधिक हैं। इसी तरह करनी भवन में भी 34 करोड़ रुपए से अधिक उनकी हिस्सेदारी है। सिद्धि कुमारी के मुंबई में दो फ्लैट है। जिनकी बाजार कीमत भी लगभग 28 करोड़ रुपए है। इसके अलावा दिल्ली में भी एक करोड़ 24 लाख रुपए का कीमती फ्लैट भी हैं।

संपत्ति के मामले में वसुंधरा राजे काफी पीछे...

इधर, बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। वसुंधरा राजे के दिए गए शपथ पत्र के अनुसार वो सिद्धि कुमारी से काफी पीछे है। वसुंधरा की कुल संपत्ति उन्होंने 2023 में 5 करोड़ 50 लाख 70 हजार 516 रुपए बताई हैं। जबकि 2018 में उनके संपत्ति 4 करोड़ 53 लाख 91 हजार 887 रुपए बताई हैं। यानी 5 सालों के दौरान वसुंधरा राजे की संपत्ति में करीब 1 करोड रुपए की ही बढ़ोतरी हुई है। वहीं वसुंधरा राजे ने अपनी चल संपत्ति 5 करोड़ 70 हजार 516 रुपए बताई है। जबकि अचल संपत्ति 50 लाख रुपए की बताई है।

वसुंधरा के पास सिद्धि से ज्यादा गहने…

बीजेपी की दोनों दिग्गज नेता वसुंधरा राजे और सिद्धि कुमारी के बीच बात की जाए तो, दोनों में से गहनों के मामले में ज्यादा शौकीन वसुंधरा राजे है। हालांकि दोनों नेता राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। सिद्धि कुमारी ने सोने और जेवरात की कीमत अपने नामांकन के दिन चल रहे बाजार भाव के हिसाब से बताई है।

उन्होंने लिखा है कि उस तारीख को सोने और चांदी की कीमत क्या थी। सिद्धि कुमारी ने अपने पास 14 लाख 10 हजार 800 के गहने बताए हैं। जबकि इस मामले में वसुंधरा राजे उनसे करोडो गुना आगे है। वसुंधरा राजे ने अपने पास 2 करोड़ 40 लाख 7 हजार रुपए के गहने बताए हैं। वहीं बैंक में जमा नगदी की बात करें तो, सिद्धि कुमारी के बैंक का खातों में 3 करोड़ 43 लाख 70 हजार 123 रुपए जमा बताए हैं। जबकि वसुंधरा राजे के बैंक खातों में 58 लाख 74 हजार 501 रुपए ही जमा है।

Next Article