For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Shraddha Kapoor ने सलमान खान के साथ डेब्यू से कर दिया था इनकार, 16 साल की उम्र में हुआ रोल ऑफर

Shraddha Kapoor बचपन से ही अट्रेक्टिव रही हैं, उन्हें महज 16 साल की उम्र में सलमान खान के अपोजिट लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उस दौरान उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।
09:21 AM Mar 03, 2023 IST | BHUP SINGH
shraddha kapoor ने सलमान खान के साथ डेब्यू से कर दिया था इनकार  16 साल की उम्र में हुआ रोल ऑफर

बॉलीवुड के जाने-माने विलेन शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेटी कर रही हैं। श्रद्धा का जन्म 3 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा आज बॉलीवुड की सबसे टेलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। जल्द ही ‘तु झूठी मैं मक्कार’ और ‘ नो मिंस नो’ फिल्म में नजर आएंगी। अभिनेत्री जन्म से फिल्मी माहौल पली-बड़ी हैं। दरअसल, उनके पिता शक्ति कपूर ने बॉलीवुड में एक विलेन के रूप में शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई जानदार कॉमिक रोल भी किए।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-मशहूर डायरेक्टर Mani Ratnam की ये शानदार फिल्में अब OTT पर देख सकते हैं फैंस

श्रद्धा की मौसी हैं पद्मिनी कोल्हापुरी

Shraddha Kapoor की मां यानी शक्ति कपूर की पत्नी मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन हैं। इस तरह से उनका नाता स्वर कोकिला लगा मंगेश्कर से भी था। श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी भी बेहतरीन डांसर सिंगर हैं। ऐसे में श्रद्धा कपूर को एक्टिंग विरासत के रूप में मिली थी।

सलमान के साथ डेब्यू करने से कर दिया था इनकार

श्रद्धा कपूर बचपन से ही अट्रेक्टिव रही हैं, उन्हें महज 16 साल की उम्र में सलमान खान के अपोजिट लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उस दौरान उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:-शाहिद की पत्नी Mira Rajput से ज्यादा सुंदर है उनकी साली नूर, फोटो देख फैंस बोले-‘कितने लक्की है हमारे कबीर सिंह’

‘तीन पत्ती’ से किया डेब्बू

‘एक विलेन’ की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ ‘तीन पत्ती’ मूवी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र 23 साल थी। उन्हें फिल्मों में आने की कोई जल्दी नहीं थी। हालांकि, वो एक एक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन अपनी पढ़ाई कंप्लीट करनेके बाद फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। श्रद्धा कपूर जब अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे में पढ़ती थी तो वहां की फुटबॉल और हैंडबॉल टीम से खेलती थीं। वे एक स्पोर्टी मूड की एक्ट्रेस हैं।

.