होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सोमी अली का सनसनीखेज खुलासा, 14 की उम्र में हुआ रेप, सलमान ने की मारपीट की, यहां जानिए एक्ट्रेस की दुखभरी दास्तां

सोमी अली के प्यार में सलमान खान पर इस कदर लट्‌टू थीं कि सबकुछ छोड़ छोड़कर भारत चली आई थीं। करीब 8 साल तक सोमी का सलमान खान के साथ अफेयर भी चला।
11:50 AM Jul 12, 2023 IST | BHUP SINGH

पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली (Somy Ali) का नाम अपनी फिल्मों की बजाय सलमान खान (Salman Khan) के साथ कथित अफेयर को लेकर चर्चाओं में रहा है। सोमी अली के प्यार में सलमान खान पर इस कदर लट्‌टू थीं कि सबकुछ छोड़ छोड़कर भारत चली आई थीं। करीब 8 साल तक सोमी का सलमान खान के साथ अफेयर भी चला। इस दौरान सोमी अली ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम भी किया, लेकिन उन्हें बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद में सोमी अली उस समय चर्चा में आई जब उन्होंने सलमान खान पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए। आईए इस आर्टिकल में जानते सोमी अली का दुख।

यह खबर भी पढ़ें:-OMG 2 Teaser: पहले कन्हैया और अब शिव के किरदार में नजर आएंगे अक्की, पंकज त्रिपाठी बने हैं भक्त

14 साल की उम्र में हुआ रेप

सोमी अली एक पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में काम करने के लिए भारत आईं थीं। वह अपनी फिल्मों के बावजूद अधिकतर लोगों की नजरों में सलमान खान की प्रेमिका के रूप में पहचानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान से अलग होने के बाद सोमी अली ने कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। सोमी ने कहा था कि जब वे 14 साल की थीं तब एक शख्स उनका रेप किया था, वहीं जब वे भारत आईं तो उस शख्स ने भी उनके साथ हिंसा की जिसे उन्होंने 8 सालों तक डेट किया था। सोमी का इशारा सलमान खान की तरफ था।

सोमी अली और सलमान खान का अफेयर

सोमी अली और सलमान खान के बीच एक समय गहरे संबंध थे। दोनों के बीच के अफेयर की खबरें काफी छायीं थीं। सोमी ने सलमान के लिए अपने बॉलीवुड कॅरियर को भी त्याग दिया था। वे बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो सकीं, लेकिन उनकी जिंदगी में सलमान खान का महत्वपूर्ण स्थान था।

फिल्मों में कॅरियर की कोशिशें

सोमी ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई विशेष सफलता नहीं प्राप्त कर सकीं। कुछ मशहूर फिल्मों में उनका योगदान है, जैसे 'यार गद्दार', 'आओ प्यार करें', 'आंदोलन', 'तीसरा कौन', 'कृष्णा अवतार' आदि।

यह खबर भी पढ़ें:-बॉलीवुड फिल्मों की वो 4 कंट्रोवर्सियल प्रेम कहानी जिन्होंने बड़े पर्दे पर लगा दी आग

दुखद खुलासे और आरोप

सोमी अली ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि सलमान खान उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें गालियां दी थीं। उन्होंने बताया कि उनके मेकअप आर्टिस्ट को उनकी गर्दन और शरीर पर चोट के निशान छिपाने पड़ते थे। सोमी ने यह भी दावा किया कि सलमान खान का व्यवहार अपरिहार्य था और वह लड़कियों के साथ भी ऐसा ही रवैया रखते हैं।

एक दुःखभरी जीवनी का अंत

सोमी अली की जीवनी बेहद दुःखभरी है। उन्होंने बचपन में रेप का सामना किया था और उन्हें अपने पूर्व प्रेमी सलमान खान की तरफ से अत्याचार का सामना करना पड़ा। वे अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद खुद को खड़ा करने में सफल रही हैं।

Next Article