For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'मैं लूंगी राहुल गांधी के साथ 7 फेरे' शर्लिन चोपड़ा ने बताई दिल की बात…और रख दी ये अनोखी शर्त

sherlyn chopra ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
06:34 PM Aug 07, 2023 IST | BHUP SINGH
 मैं लूंगी राहुल गांधी के साथ 7 फेरे  शर्लिन चोपड़ा ने बताई दिल की बात…और रख दी ये अनोखी शर्त

मुंबई। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) हमेशा सुर्खियों में रहने का कोई ना कोई बहाना ढूढ़ ही लेती हैं। वैसे तो अक्सर वह अपनी बोल्ड अदाओं और बेबाक बयानों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन अब वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शादी की हां करने को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जी हां, आपने सही सुना। फिलहाल शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे सवाल किया जाता है कि वो राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी?‌ इस पर वो बेबाकी से जवाब देते हुए कहती हैं हां क्यों नहीं।

Advertisement

लेकिन एक शर्त पर वो चाहेंगी कि शादी के बाद उनका सरनेम चोपड़ा ही रहे। इसे ना बदला जाए। एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट के बाद वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। लोग इस वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-बिना शादी के मां बनीं Ileana D’Cruz, बच्चे का रखा ये अनोखा नाम

लोग बोले-'ऐसे लोगों को वो अपनी नौकरानी ना रखें'

राहुल गांधी से शादी वाले शर्लिन चोपड़ा के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'ऐसे लोगों को वो अपनी नौकरानी ना रखें।' दूसरे यूजर ने लिखा-'राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करना इससे शादी करके।' तीसरे ने लिखा-'राखी सावंत वाला नशा इसने भी किया है।'

चौथे यूजर ने लिखा-'आप तो कर लेंगी आंटी लेकिन वो नहीं करेंगे कुंवारा ज्यादा पसंद करेंगे।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा-'तुमसे तो कभी नही करेंगे।' इसी तरह से लोग शर्लिन के वीडियो पर कमेंट़्स कर रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा का ये कंट्रोवर्सियल बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘अगर फिल्मों नहीं आती तो जर्नलिस्ट होती’…विजन विद विनायक शो में नुसरत ने बताया अपनी लाइफ का विजन

साजिद के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब शर्लिन चोपड़ा ऐसे बयान को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले भी वो कई बार विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं। अपने अटपटे बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली शर्लिन तब ज्यादा चर्चा में आई थी जब उन्होंने साजिद खान पर आरोप लगाए थे और उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर निकालने में अपनी पूरी जान लगा दी थी। हालांकि, वो ऐसा नहीं कर पाई थीं। उन्होंने उन्हें बाहर कराने के लिए पुलिस स्टेशन तक के चक्कर काटे थे और साजिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

.