For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

उमरा कर लौटी राखी सावंत तो लगा बड़ा झटका, 200 करोड़ के मानहानि के केस फंसी?

सऊदी अरब के मक्का में उमरा कर भारत लौटी राखी सावंत पर शर्लिन चोपड़ा ने 200 करोड़ की मानहानि का केस करने का दावा किया है। इस तरह से एक बार फिर राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद शुरू हो गया है।
05:41 PM Aug 31, 2023 IST | BHUP SINGH
उमरा कर लौटी राखी सावंत तो लगा बड़ा झटका  200 करोड़ के मानहानि के केस फंसी

Rakhi Sawant vs Sherlyn Chopra: अभिनेत्री राखी सावंत गुरुवार को सऊदी अरब के मक्का से उमरा कर लौटी हैं, लेकिन भारत आते ही उन्हें बड़ा झटका लगा। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा ने दावा किया है कि वह राखी सावंत पर 200 करोड़ रुपए के मानहानि का केस करेंगी। इस बात की जानकारी राखी सावंत को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने दी। हालांकि, इस दौरान राखी सावंत बहुत ही शांत रही और कहा कि मुझे इस बारे में अभी कोई इंफॉर्मेशन नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के रिश्ते एक बार फिर खराब हो गए हैं। सऊदी अरब से उमरा कर लौटी राखी सावंत उसी अंदाज में नजर आई जैसी सऊदी अरब में आई थीं। एयरपोर्ट पर फूलों की माला पहनाकर राखी सावंत का स्वागत किया गया।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप… ‘जवान’ के ट्रेलर ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ‘बाप’,

'मुझे कुछ पता नहीं'

जब एयरपोर्ट पर राखी सावंत को पैपराजी ने बताया कि आपकी पीठ के पीछे 200 करोड़ रुपए का मानहानि के केस की बात हो रही है। इस सवाल पर राखी कहती हैं, 'मुझे कुछ नहीं पता, मैं तो अभी उमरा करके आई हूं। मैं बहुत पाक जमीन पर गई थी, मुझे ये सब कुछ नहीं पता। कौन क्या ड्रामा कर रहा है….ये किसकी बात कर रहे हैं, मुझे पता नहीं।'

पहले दोस्ती, अब फिर झगड़ा

राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच काफी पहले विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। मगर फिर दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। दोनों कई मौकों पर एक साथ में भी नजर आई थीं। हालांकि, आदिल दुर्रानी के बेल पर जेल से बाहर आने के बाद से शर्लिन राखी के खिलाफ हो गई हैं। एक बार फिर उन्होंने राखी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि वह राखी और उनके वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने मीडिया के सामने शर्लिन के प्राइवेट फोटोग्राफ को दिखा कर उन्हें शर्मसार किया है।

यह खबर भी पढ़ें:-VIDEO : Urfi Javed के टॉपलेस हुस्न पर चढ़ी गाड़ियां, लगा ट्रैफिक जाम, लोग बोले-‘कार एक्सीडेंट करवा दो’

राखी ने किया था धर्म परिवर्तन

बता दें कि राखी सावंत ने हाल ही में अपना धर्म परिवर्तन किया था और वो फातिमा बन गई थी। दरअसल, राखी का दावा है कि आदिल से शादी के लिए उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल किया है। हालांकि बाद में आदिल और राखी के बीच विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। राखी ने आदिल को जेल पहुंचा दिया। कई महीने के बाद आदिल जेल से बाहर आए है तो उन्होंने राखी पर कई आरोप लगाए थे।

.