होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नहीं रहे महाभारत के 'शकुनि मामा', 78 साल की उम्र में Gufi Paintal का हुआ निधन

02:06 PM Jun 05, 2023 IST | Prasidhi

ये साल टीवी इंडस्ट्री के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं चल रहा है। साल की शुरुआत से ही एक के बाद एक सितारे दुनिया को अलविदा कह रहे हैं। हाल ही में जहां वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर की मौत की खबर आई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि, महाभारत में 'शकुनी‌ मामा' का किरदार निभाकर मशहूर हुए वेटरन एक्टर Gufi Paintal का भी निधन हो गया है। इस खबर से मानों पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गई है। आपको बता दें कि, Gufi Paintal कई दिनों से बीमार थे। एक्टर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद आज सुबह 9 बजे के करीब उनका निधन हो गाया।

10 दिन से थे बीमार

Gufi Paintal पिछले 10 दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि 2 दिन से उनकी तबियत में सुधार हो रहा था लेकिन आज वे जिंदगी की जंग हार गए। उनका अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा।

टीवी पर कमाया था खूब नाम

Gufi Paintal ने अपने करियर में टीवी में काफी काम किया है। उन्होंने साल 1975 की फिल्म ‘रफू चक्कर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में शकुनि मामा का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

Next Article