For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शाहरुख खान ने फैंस की पूरी की हर डिमांड, बंगले मन्नत की बालकनी में झूमे एक्टर, वीडियो हुआ वायरल

सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने बंगले मन्नत के बाद बाहर जुटे अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी फिल्म पठान मूवी के झूमे जो पठान सॉन्ग पर हुक स्टेप परफॉर्म करके फैंस को एक्साइटेड कर दिया।
11:00 AM Jun 11, 2023 IST | BHUP SINGH
शाहरुख खान ने फैंस की पूरी की हर डिमांड  बंगले मन्नत की बालकनी में झूमे एक्टर  वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने बंगले मन्नत के बाद बाहर जुटे अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी फिल्म पठान मूवी के झूमे जो पठान सॉन्ग पर हुक स्टेप परफॉर्म करके फैंस को एक्साइटेड कर दिया। किंग खान ने 'पठान' के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का जश्न मनाने के लिए मन्नत के बाहर अपने फैंस को स्पेशल ट्रीट दी। इस दौरान शाहरुख ने अपना सिग्नेचर स्टेप भी किया।

Advertisement

झूमे जो पठान सॉन्ग पर एसआरके ने किया हुक स्टेप

शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर जमा हुए फैंस पठान-पठान के नारे लगा रहे थे। इसके बाद शाहरुख भी जोश में आ गए। एक्टर ने बालकनी में खड़े होकर झूमे जो पठान सॉन्ग पर डांस किया। वहीं दोनों बाहों को फैलाकर दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे फिल्म का आइकॉनिक पोज भी दिया। इसके बाद तो यहां मौजूद फैंस भी एक्टसाइड हो गए और डांस करने लगे।

यह खबर भी पढ़ें:-Rubina Dilaik का हुआ कार एक्सीडेंट, पति अभिनव शुक्ला ने ट्विट कर दी हालत की जानकारी

शाहरुख ने पूरी की अपने फैंस की डिमांड

बता दें कि शनिवार को शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। दरअसल, पठान के टीवी पर 'पठान' फिल्म की रिलीज से पहले फैंस उन्हें विश करने आए थे। प्रशंसकों की इतनी संख्या में भीड़ जुटने पर शाहरुख खान खुद को रोक नहीं सके। सुपरस्टार ना केवल बंगले के बाहर आए बल्कि फैंस की हर डिमांड को पूरा भी किया। अब शाहरुख खान की इस दौरान की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

.