For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

'जवान' का गाना 'Not Ramaiya Vastavaiya' हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने लिखा, अब करूंगा…ता ता थैया

शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' के नए गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा है-'पहले किया छैया छैया अब करूंगा ता ता थैया।'
02:41 PM Aug 27, 2023 IST | BHUP SINGH
 जवान  का गाना  not ramaiya vastavaiya  हुआ रिलीज  शाहरुख खान ने लिखा  अब करूंगा…ता ता थैया

Shahrukh Khan Upcoming Movie Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 'Shahrukh Khan' की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) का ऑडियंस सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों फिल्म के प्रीव्यू को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं लोगों को अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार है। इस बीच फिल्म 'जवान' का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Jacqueline Fernandez ने की वैभव गहलोत से मुलाकात, जैकेट ने खींचा सबका ध्यान, कीमत उड़ा देगी

शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' के नए गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा है-'पहले किया छैया छैया अब करूंगा ता ता थैया।' इस गाने के बोल भी कुछ इसी तरह के हैं। इस गाने को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'इतना धमाल कम था क्या, जो एक और।' वहीं सिंगर अमाल मलिक ने भी इस पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा-'क्या लग रहे हो बाप रे बाप।'

यह खबर भी पढ़ें:-…लो शाहरुख की ‘जवान’ ने रिलीज से पहले रच दिया इतिहास, अब तक कोई भारतीय फिल्म नहीं कर सकी ये

फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है। मल्टीस्टारर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान, साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है। फिल्म की प्रोड्यूसर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान हैं।

.