For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी, कई स्थानों पर बारिश की संभावना

12:23 PM Jan 27, 2023 IST | Supriya Sarkaar
राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी  कई स्थानों पर बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर बारिश होने की आशंका जताई है। साथ ही कहीं कहीं ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया है।

Advertisement

(Also Read- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: इसी माह से 2 घंटे में पहुंच जाएंगे जयपुर से दिल्ली, 24 की जगह 12 घंटे का होगा मुंबई का सफर)

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार की रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बात करें बीकानेर की तो यहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री, पिलानी में 2.7 डिग्री, संगरिया हनुमानगढ़ में 2.0 डिग्री, करौली में 2.0 डिग्री, फलोदी में 2.8 डिग्री, टोंक जिले के वनस्थली में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले 24 घंटों में शीतलहर की आशंका

इसके अलावा राज्य के बाकी जिलों में अधिकांश स्थानों पर तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटो तक शीतलहर का दौर जारी की संभावना है। वहीं 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही 29 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

(Also Read- राजस्थान के मेडिकल छात्रों को सौगात,केंद्र की मेडिकल कॉलेज में 162 नई पीजी सीटों को स्वीकृति)

.