For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Pune Bridge Collapsed: इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, नदी में 15 से 20 लोगों के बहने की आशंका!

04:41 PM Jun 15, 2025 IST | SB DIGITAL
pune bridge collapsed  इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा  नदी में 15 से 20 लोगों के बहने की आशंका

Pune Bridge Collapsed: महाराष्ट्र में जारी बारिश के बीच पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। इस हादसे में 25-30 पर्यटकों के बह जाने की प्राथमिक खबर है। मिली जानकारी के अनुसार पुणे के ग्रामीण इलाके कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। जिसमें 25 से 30 पर्यटकों के बह जाने की खबर है, ये सभी लोग हादसे के समय पुल पर सवार पर थे।

Advertisement

रविवार होने के कारण थी पर्यटकों की भीड़

घटना पुणे के मावल तालुका की है। कुंदमाला तालेगांव दाभाड़े शहर के पास एक मशहूर पर्यटन स्थल है, जहां इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। रविवार होने के कारण यहां पर्यटकों की भीड़ थी, इसलिए आशंका है कि पुल ढह गया और कई पर्यटक इंद्रायणी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

.