होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Selena Gomez ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर कमाए इतने मिलियन फॉलोवर्स

05:23 PM Mar 19, 2023 IST | Prasidhi

सेलेना गोमस सिगिंग और एक्टिग की इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिसे दुनिया का हर कोई इंसान जानता है। सेलेना गोमेज (Selena Gomez) वैसे तो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को काफी एंटरटेन करती रहती हैं। शायद इसी का नतीजा है कि, सेलेना गोमेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कमाल का इतिहास रच दिया है।

सेलेना गोमस(Selena Gomez) ने रचा इतिहास

सेलेना इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन फॉलोवर्स पाने वाली पहली महिला बन गई हैं। इससे पहले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला काइली जेनर थीं। काइली जेनर के इंस्टाग्राम पर अभी तक 382 मिलियन फॉलोवर्स थे। अब इस खिताब को सेलेना ने अपने नाम कर लिया है।

रिलेशनशिप को लेकर रही सुर्खियों में

पिछले कुछ समय से सेलेना ‘द चेनस्मोकर्स’ के एक्टर स्टार ड्रू टैगगार्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। सेलेना गोमेज और ड्रू टैगगार्ट को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों डेट नाइट्स पर भी जाते रहते हैं। मिरर डॉट को डॉट यूके को एक सोर्स ने बताया कि कपल अपने रोमांस के शुरूआती चरण में हैं।

बतौर चाइल्ड शुरु किया था करियर

सेलेना(Selena Gomez) ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज Wizards of Waverly Place से की थी। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक करियर में अपनी पहचान बनाई। लेना के कई चार्ट टॉप एल्बम्स और सिंगल्स रिलीज हो चुके हैं, जिसमें ‘कम एंड गेट इट’, ‘गुड फॉर यू’ और ‘लूज यू लव मी’ शामिल हैं। एक्ट्रेस और सिंगर के अलावा सेलेना प्रोड्यूसर भी हैं। उनका खुद का एक ब्यूटी ब्रैंड भी है।

Next Article