For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सरिस्का से आई खुशखबरी…गूंजी किलकारियां, बढ़ा बाघों का 'कुनबा'

सरिस्का टाइगर रिज़र्व किलकारियों से गूंज उठा है। सरिस्का टाईगर रिजर्व की रेंज अलवर बफर के वन क्षेत्र में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है।
03:32 PM Jul 09, 2023 IST | Anil Prajapat
सरिस्का से आई खुशखबरी…गूंजी किलकारियां  बढ़ा बाघों का  कुनबा
Sariska Tiger Reserve

Sariska Tiger Reserve : अलवर। जिले के प्रसिद्ध सरिस्का से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। सरिस्का टाइगर रिज़र्व किलकारियों से गूंज उठा है। सरिस्का टाईगर रिजर्व की रेंज अलवर बफर के वन क्षेत्र में बाघिन एसटी-19 ने दो शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़ गया है।

Advertisement

अब सरिस्का में बाघों की संख्या 30 हो गई। यह सरिस्का में बाघों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। खुशखबरी आने के साथ ही फील्ड डायरेक्टर रूप नारायण मीणा ने इलाके में मॉनिटरिंग बढ़ा दी है। बता दें कि 6 जुलाई को इन दोनों शावकों की कैमरा ट्रैप में फोटो कैप्चर हुई है। हालांकि, वन विभाग ने यह खुशखबरी रविवार को सार्वजनिक की है।

वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो दोनों शावकों के संभावित पिता इस क्षेत्र में विचरण करने वाला नर बाघ एसटी-18 है। अलवर बफर अलवर शहर की लगता हुआ इलाका है । जहां कई बार टाइगर और उनके शावक दिखाई दे चुके हैं। अब इन दो सालों को काफी मूवमेंट अलवर शहर के आस-पास हो जाएगा।

सरिस्का में बाघों की संख्या हुई 30

सरिस्का के क्षेत्रीय निदेशक आरएन मीना ने बताया कि सरिस्का टाईगर रिजर्व में अब बाघों की संख्या अब 28 से बढ़कर 30 हो गई है। इन शावकों के जन्म के उपलक्ष्य में अलवर जिले के जन प्रतिनिधि और आमजन सरिस्का टाईगर रिजर्व में निवासित स्थानीय लोगों ने भी सरिस्का प्रशासन द्वारा गत वर्षो में वन एवं वन्यजीवो के बेहतर प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों के लिए बधाई दी। अब इन दोनों शावकों के जन्म से सरिस्का टाइगर रिजर्व में कुल बाघों की संख्या 30 हो गई है। इस सुखद समाचार से वन एवं वन्यजीव प्रेमियों ने प्रसन्‍नता जाहिर की है।

इलाके में लोगों की एंट्री बैन

सरिस्का के डीएफओ डीपी जागावत ने बताया कि शावकों की चहलकदमी और अपनी मां के साथ घूमने के कारण इस इलाका में अभी पर्यटक या आमजन का प्रवेश वर्जित है। सरिस्का की टीमें उनकी मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई हैं। क्योंकि यही इलाका अलवर से लगता हुआ है, इसलिए विशेष निगरानी की जरूरत है। दोनों शावकों का मूवमेंट अभी अनिश्चित है। हालांकि, अभी दोनों शावक अपनी मां के साथ हैं और ये व्यस्क होने तक अपनी मां के साथ ही रहते हैं। माना यह जा रहा है कि यह शावक करीब तीन महीने के हैं।

सीएम गहलोत बोले-सुखद समाचार

सरिस्का में बाघों का कुनबा बढ़ने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खुशी व्यक्त की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि वन में नव जीवन…सरिस्का टाइगर रिज़र्व से 2 शावकों के जन्म का सुखद समाचार मिला। अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पर्यावरण हेतु महत्वपूर्ण बाघों के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें:-जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट को लेकर लोगों में उत्साह, सोशल मीडिया पर छाया ‘राजस्थान करो ऐलान’ हैशटैग

.