होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Sardarpura Vidhan Sabha: 25 सालों से अशोक गहलोत को कोई नहीं दे पाया मात, यहां BJP की रणनीति भी फेल! क्या है सियासी समीकरण

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है।
07:54 PM Oct 14, 2023 IST | Kunal Bhatnagar

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मध्यनजर लगातार राजनीति पार्टियां 2023 में अपनी सरकार बनाने को लेकर जोरों शोरों से तैयारियों में जुटी है। इस बीच सच बेधड़क भी आपको लगातार राजस्थान की 200 विधानसभा सीट को लेकर प्रत्येक सीट के समीकरण बता रहा है। इस बीच आज हम आपको जोधपुर जिले की सरदारपुरा विधानसभा सीट के बारें में जानकारी देगे। यहां पर सियासी समीकरण क्या है? आइए जानते है…

सरदारपुरा सीट का जातीय समीकरण

सरदारपुरा सीट माली बहुल सीट मानी जाती है। इस सीट से अब तक सबसे ज्यादा बार माली उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। हालांकि, इस सीट पर अल्पसंख्यक, जाट, राजपूत, महाजन और ओबीसी वोटर भी काफी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। लेकिन, इसके बावजूद पिछले 25 सालों से इस सीट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कब्जा है।

1998 से लगातार जीत अशोक गहलोत जीत रहे यहां पर चुनाव

भाजपा के शंभू सिंह खेतासर को मिली हार

2018 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के शंभू सिंह खेतासर को 45 हजार वोटों से हराया था। अशोक गहलोत के सामने 2008 से शंभू सिंह खेतासर चुनाव लड़ रहे हैं और लगातार हार रहे हैं। हालांकि, बीजेपी को भी पता है कि अशोक गहलोत के सामने किसी भी उम्मीदार को खड़ा करके चुनाव जीतना आसान नहीं है।

Next Article