For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Sapna Choudhary के नए डांस वीडियो ने मचाया गदर, वीडियो शेयर कर बोलीं-'इस दुनिया की औकात नहीं'

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने एक बार फिर अपनी स्टेज परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है. उनका देसी अंदाज वाला डांस वीडियो फैन्स में काफी लोकप्रियता बटोर रहा हैं।
07:35 PM Mar 16, 2023 IST | BHUP SINGH
sapna choudhary के नए डांस वीडियो ने मचाया गदर  वीडियो शेयर कर बोलीं  इस दुनिया की औकात नहीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने लटके-झटकों के लिए मशहूर हैं। अक्सर उनके म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वह अपने डांस वीडियो के जरिए हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सपना हरियाणवी डांसर क्वीन के नाम से पहचानी जाती हैं। हाल ही सपना ने इंस्टाग्राम पर एक नया म्यूजिक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जबरदस्त डांस कर रही हैं। इस वीडिया का कैप्शन भी उन्होंने शानदार लिखा है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Shahid Kapoor के प्यार में मर मिटी ये 6 एक्ट्रेस, एक तो तनमन से मान चुकी हैं अपना पति, मीरा नहीं जानें कौन थी वो

सपना चौधरी ने अपने डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं तेरी नचाई नाचू सू, इस दुनिया की औकात नहीं’। सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को फैंस का भरपुर प्यार मिल रहा है। वैसे भी हर कोई सपना के डांस का दीवाना है। उनका देसी अंदाज उनके फैंस को खूब भाता है। उनके एक-एक ठुमके पर लोगों के दिलों पर छुरियां चल जाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-अस्पताल के बेड पर नजर आई ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम Shivangi Joshi, फोटो पोस्ट कर दिया हेल्थ अपडेट

सपना चौधरी अपने डांस से कहीं अपनी स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। वह बिग बॉस में भी सफल पारी खेल चुकी हैं। वह बॉलीवुड फिल्म में भी अपना काम कर चुकी हैं। यही नहीं हरियाणवी से लेकर पंजाबी और भोजपुरी सिनेमा तक अपने डांस के जौहर दिखा चुकी हैं। बता दें कि सपना चौधरी ने छोटी सी उम्र में ही ऑरकेस्ट्रा के साथ परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।

.