For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Sam Bahadur Teaser: जान से ज्यादा कीमती है वर्दी की कीमत…दुश्मन की जान लेना सोल्जर्स की ड्यूटी

Sam Bahadur Teaser: अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'Sam Bahadur' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में अभिनेता काफी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं।
05:05 PM Oct 13, 2023 IST | BHUP SINGH
sam bahadur teaser  जान से ज्यादा कीमती है वर्दी की कीमत…दुश्मन की जान लेना सोल्जर्स की ड्यूटी

Sam Bahadur Teaser: अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'Sam Bahadur' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं। फातिमा सना शेख फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं। उनका भी लुक काफी दमदार लग रहा है। टीजर में विक्की कौशल कई दमदार डायलॉग भी बोलते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

डायलॉग ने जीता दिल

टीजर की शुरुआत में अभिनेता विक्की कौशल कहते हैं, 'एक सोल्जर के लिए उसकी जान से ज्यादा कीमती होती है उसकी इज्जत, उसकी वर्दी और सोल्जर अपनी वर्दी की इज्जत के लिए अपनी जान भी दे सकता है। एक सीन में इंदिरा गांधी सैम कहती हैं, सोल्जर्स की ड्यूटी है अपने देश के लिए जान देना। इस पर सैम बहादुर कहते हैं, सोल्जर्स की ड्यूटी है देश के लिए दुश्मन की जान लेना।'

यह खबर भी पढ़ें:-69 साल की रेखा को आज भी है अपने राइटमैन की तलाश, बोली-‘अगर मुझे कोई ऐसा मिल जाए तो…’

मेघना गुल्जार ने किया निर्देशन

विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म को रानी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के लिरिक्स गुलजार के हैं। वहीं फिल्म के लेखन का काम भवानी ऐय्यर, शांतनु श्रीवास्तव और मेघना गुलजार ने मिलकर किया है। ये फिल्म एक दिसंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर आएगी। विक्की कौशल पिछली बार फिल्म 'द ग्रेट इंडियन' में नजर आई थी। इस फिल्म में ज्यादा चर्चा देखने को नहीं मिली और फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई। इससे पहले उनकी फिल्म 'जहा हटके जरा बचके' रिलीज हुई थी, जिसमें वो सारा अली खान के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म ने करीब 104 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। दुनियाभर में इस फिल्म ने 114 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

यहां देखें फिल्म सैम बहादुर का टीजर

.