For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Allu Arjun की Pushpa 2 के सामने कमजोर पड़ी Salman Khan की Tiger 3, यहां जानें किसने मारी बाजी?

03:51 PM Nov 10, 2023 IST | Mukesh Kumar
allu arjun की pushpa 2 के सामने कमजोर पड़ी salman khan की tiger 3  यहां जानें किसने मारी बाजी

Allu Arjun vs Salman khan : दीपावली के मौके पर सलमान खान (Salman khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) रिलीज होने वाली है। भाईजान के फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, अक्सर फैंस सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 का इंतजार कर रहे है। इसी को देखते हुए ऑरमैक्स मीडिया ने मोस्ट अवेटेड फिल्मों की एक लिस्ट जारी की है।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-सलमान की Tiger 3 ने रिलीज से पहले ही मचाया गदर, एडवांस बुकिंग से कमा डाले इतने करोड़!

(1) एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा दर्शक साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' का इंतजार कर रहे है। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज सुपरहिट साबित हुई थी। आज भी उनके डायलॉग दर्शकों की जुबान पर है। फिल्मकार ने कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का टीजर जारी किया है। यह मूवी अगले साल रिलीज होगी, मगर फैंस इसका इंतजार सबसे ज्यादा कर रहे है। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल करेगी।

(2) मोस्ट अवेटेड फिल्मों की सूची में दूसरा नंबर 'हेरा फेरी-3' है। इस कॉमेडियन फिल्म में भर-भर कर मसाला डाला गया है। इस मूवी को जो कोई भी एक बार देखने बैठ जाएं तो उसका हंस-हंसकर ही पेट दर्द हो जायेंगा। हालांकि इस मूवी के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। अब देखना होगा कि फिल्म नए बदलाव के साथ कितना रिस्पॉन्स दे पाती है, लेकिन फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

(3) इस सूची में तीसरा नंबर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का है। इस मूवी का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब दीपावली के शुभ अवसर पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह बात हर कोई जानता है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होगी।

.