For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी की मौत के गम में डूबे, सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

'किसी का भाई किसी की जान' अभिनेता सलमान खान के एक करीबी महिला का निधन हो गया है। इसे लेकर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया है।
02:47 PM May 03, 2023 IST | BHUP SINGH
सलमान खान पर टूटा दुखों का पहाड़  करीबी की मौत के गम में डूबे  सोशल मीडिया पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को साल 2023 कुछ खास रास नहीं आ रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। फिर उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। वहीं, अब उन पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, उन्होंने अपनी एक बेहद करीबी महिला को खो दिया है। उनको लेकर सलमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस महिला की उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत थी। सलमान ने दिवंगत महिला की एक तस्वीर भी शेयर की है और इस तस्वीर पर श्रद्धांजलि देते हुए लोग उनके बारे में पूछते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-‘Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan’ने 12वें दिन की इतने करोड़ की कमाई, जानें अब तक की कुल बिजनेस

सलमान ने महिला की तस्वीर शेयर करते हुए मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी प्यारी अद्दू, जब मैं बड़ा हो रहा था, जब मुझे ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले अद्दू।’ सलमान की इस इमोशनल पोस्ट उनके फैंस ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की है और कई लोग सलमान से इस महिला की पहचान के बारे में पूछे दिखाई दे रहे हैं। सलमान की इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है इस महिला का उनकी जिंदगी अहम योगदान रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:-2455 करोड़ बनी प्रियंका चोपड़ा की ‘सिटाडेल’ ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की नं. 1 वेब सीरीज

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई थी। फिलहाल समलान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ पर काम कर रहे हैं। इस बीच मीडिया में दावा किया गया था कि सलमान कुछ समय के फिल्मों से ब्रेक ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस तरह को कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

.