For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पायलट का भाजपा पर प्रहार, BJP में मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम का टेप रिकॉर्डर ऑन

Lok Sabha Election 2024 :प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को सीकर लोकसभा सीट के नीमकाथाना पहुंचे। जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अमराराम के समर्थन में उन्होंने सभा को संबोधित किया।
08:40 AM Apr 09, 2024 IST | BHUP SINGH
पायलट का भाजपा पर प्रहार  bjp में मंदिर मस्जिद  हिन्दू मुस्लिम का टेप रिकॉर्डर ऑन

Lok Sabha Election 2024 : जयपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को सीकर लोकसभा सीट के नीमकाथाना पहुंचे। जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अमराराम के समर्थन में उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जनता ने केंद्र में एक सरकार भरोसे के साथ बना कर भेजी थी, लेकिन भाजपा की सरकार ने किसानों की एमएसपी खत्म कर दी।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Lok Sabha Election : दूसरे चरण के लिए नाम वापस लेने का समय खत्म, बांसवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया ‘खेला’

पायलट ने कहा, हमारी सरकार ने 20 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, नरेगा का कानून बनाया ऐसा कानून दुनियां में कहीं नहीं है। जब से देश आजाद हुआ है आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। हमारी सरकार ने 20 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, नरेगा का कानून ऐसा बनाया जैसा विश्व में कहीं नहीं है। जब से देश आजाद हुआ है आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

यह चुनाव महत्वपूर्ण

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि, यह चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव आने वाले समय में देश की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कहा कि, हमारे प्रत्याशी अमराराम ने हमेशा जनता की आवाज उठाई। पायलट ने कहा कि, भाजपा के लोग, बस हिन्दू मुसलमान की राजनीति करते हैं, कोई भाजपा का नेता रोजगार की बात नहीं करता, बस मंदिर-मस्जिद, हिंदुस्तान-पकिस्तान की बात करते हैं, सैलून से यही टेप रिकॉर्डर ऑन कर रखा है।

यह खबर भी पढ़ें:-‘पप्पू के लोग यहां वोट मांगते हुए घूम रहे हैं…’ किरोड़ी मीणा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-हमने जो कहा सो किया

.