For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सबसे तेज हमला करती है रॉकेट बर्ड…पलक झपकते ही शिकार गायब

जब भी जानवरों के शिकार की चर्चा होती है तो चीता, शेर, बाज, मगरमच्छ आदि की बातें होती हैं। आज हम जिस शिकारी की बात करने जा रहे हैं वो एक पक्षी है।
08:18 AM Jan 15, 2024 IST | Anil Prajapat
सबसे तेज हमला करती है रॉकेट बर्ड…पलक झपकते ही शिकार गायब
Rocket bird

Rocket bird : बेंगलुरू। जब भी जानवरों के शिकार की चर्चा होती है तो चीता, शेर, बाज, मगरमच्छ आदि की बातें होती हैं। आज हम जिस शिकारी की बात करने जा रहे हैं वो एक पक्षी है। खास बात यह है कि यह बर्ड बहुत तेज रफ्तार से हमला करती है। वैसे, आमतौर पर माना जाता है कि चीता बहुत स्पीड में हमला करता है, लेकिन यह पक्षी, जिसे राॅकेट बर्ड कहा जाता है, वह चीता के पांच गुना ज्यादा रफ्तार से अपने शिकार पर हमला करती है।

Advertisement

पक्षियों में सबसे तेज हमलावर होने की बात पर बाज और चील जहन में आते हैं, लेकिन रॉकेट बर्ड इन दोनों पक्षियों से भी तेज हमला करती है। उत्तरी अमेरिका में पाई जाने वाली इस चिड़िया का नाम पेरेग्रिन फाल्कन है।

390 किमी प्रति घंटा की गति से हमला

पेरेग्रिन फाल्कन अपनी तेज रफ्तार से हमला करने के लिए जाना जाता है। आसमान हो या जमीन रॉकेट बर्ड के हमला करने की औसत रफ्तार 320 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। नेशनल ज्योग्राफिक टीवी प्रोग्राम के मुताबिक इसकी अधिकतम गति 390 किमी/घंटा हो सकती है। इसकी रफ्तार इतनी तेज है कि पलक झपकने से भी कम समय में ये शिकार को गायब कर देता है। इसके शिकार की कला को नंगी आंखों से देखना बहुत मुश्किल है। अगर वीडियो है तो उसे स्लो मोशन में देखा जा सकता है।

कैसा दिखता है ये पेरेग्रिन फाल्कन!

रॉकेट बर्ड के शरीर का सामने वाला हिस्सा सफेद होता है, लेकिन यह पीछे से नीले और भूरे रंग का होता है। उसका सिर काले रंग का होता है। इसको डक हॉक के नाम से भी जाना जाता है। इनमें नर मादा की तुलना में छोटे आकार का होता है। ये चिड़िया 13 से 23 इंच लंबी हो सकती है। इसकी पंख 29-47 इंच का होती है। मादा पेरेग्रिन फाल्कन की वजन 1.5 किलो का हो सकता है लेकिन नर का 1 किलो होता है।

.