होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

रिया चक्रवर्ती का 3 साल बाद छलका दर्द, बोलीं-'मुझ पर कई नामों का लेबल लगाया गया'

रिया ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि उन् पर कई नामों का लेबल लगाया गया है और उनके बारे में कई बातें कहीं गई हैं पर उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है।
06:01 PM Jun 24, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम खूब घसीटा गया था। उन्हें पुलिस जांच से भी गुजरना पड़ा। उस दौरान वे काफी परेशान रही और बड़ी मुश्किलों से गुजरी। अब अभिनेत्री ने अपने कमबैक को लेकर चर्चा की। बता दें कि करीब 3 साल बाद रिया पर्दे पर नजर आ रही हैं। इन दिनों वे टीवी के फेमस शो एमटीवी रोडीज 19 में बतौर गैंग लीडर है। इस शो के ऑडिशन फिलहाल चल रहे हैं। इस दौरान रिया ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि उन पर कई नामों का लेबल लगाया गया है और उनके बारे में कई बातें कहीं गई हैं पर उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Ileana D’Cruz का प्रेग्रेंसी की वजह से हुआ ऐसा हाल, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

मैंने नरफत के सामने झ़कने की बजाया मुकाबला किया

एमटीवी रोडीज कर्म या कांड के आने वाले एपिसोड में रिया चक्रवर्ती बॉडी पॉजिटीविटी को लेकर बात करती दिखीं। रिया ने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने नरफत के सामने झुकने की बजाय उसका मुकाबला किया। लोगों ने उनको लेकर तरह-तरह की बातें की। उन पर कई तरह के लेबल लगाए गए। लेकिन क्या मैं उन लेबलों को स्वीकार करूंगी? क्या मैं उनके वजह से अपनी जिंदगी में रूकूंगी? बिलकुल भी नहीं, उन्हें जाने दो। कौन हैं वो?

यह खबर भी पढ़ें:-श्रीदेवी की बेटी को बॉलीवुड डेब्यू से पहले हुआ ‘प्यार’, 22 की उम्र में जाह्नवी कपूर से आगे निकलीं

बता दें कि एमटीवी रोडीज में गौतम गुलाटी, प्रिंस नरूला के अलावा रिया चक्रवर्ती भी हैं। इस शो को सोनू सूद होस्ट कर रहे हैं। रिया के शो का हिस्सा होने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं कईयों ने तो उन्हें धमकी तक दे डाली है कि वह शो नहीं देखेंगे। इसके बाद खबरें आई थी कि गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला ने भी रिया के साथ शूट करने से इनकार कर दिया है।

Next Article